UT-69 Review (credit pic: instagram)
UT 69 Movie Review: राज कुंद्रा की यूटी69 आज 3 नवंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को राज कुंद्रा के मुंबई की आर्थर रोड जेल में हुए उनके रियल लाइफ एक्सपीरियंस को दिखाया गया है। इस फिल्म में राज कुंद्रा ने अपना नजरिया दुनिया के सामने रखा है। 'सच्ची कहानी पर आधारित' होने का दावा करने वाली यह फिल्म दर्शकों को सलाखों के पीछे कुंद्रा की दुनिया में ले जाती है, जहां वह अपनी लोकप्रिय पत्नी, शिल्पा शेट्टी के बारे में लगातार पूछे जाने वाले सवालों से परेशान हो जाते हैं और ऐसी कई चुनौतियों का सामना करते हैं, जिनके बारे में उन्होंने कभी सोच भी नहीं था।
UT69: कहानी
फिल्म राज कुंद्रा के इर्द-गिर्द घूमती है। शुरुआत से ही, UT69 एक मनोरंजक कहानी नजर आती है। जो कुंद्रा के जीवन के एक ऐसे चैप्टर की ओर ईशारा करती है, जिसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। कुंद्रा ने यूटी 69 में अपने सभी एक्सपीरियंस को फिल्म के जरिए दिखाने की कोशिश की है। जो काफी हद तक रियल भी नजर आते हैं।
क्यों देखें UT 69?
राज कुंद्रा की लाइप पर बनी ये फिल्म उनके रियल लाइफ जेल एक्सपीरियंस को दिखाती है, जिसे देखना काफी रोमांटक होने वाला है। फिल्म में कई ऐसे सीन भी है जो आपको इमोशनल कर देंगे। फिल्म में दिखाया गया है कि जेल में रहना किस तरह का होता है। किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अभी तक हर कोई राज कुंद्रा को ट्रोल करता आया है, अगर आप उनकी साइड भी देखना चाहते हैं तो ये मूवी जरूर देखनी चाहिए।
क्यों न देखें?
फिल्म यूटी 69 में जिस तरह के जेल के माहौल को दिखाया गया है, वह इससे पहले भी कई फिल्मों और वेब सीरिज में दिख चुका है। तो अगर आप उम्मीद कर रहे हैं कि कुछ काफी नया देखने को मिल जाएगा, तो आपको यूटी 69 नहीं देखनी चाहिए। फिल्म देखने के बाद कई लोगों का ये भी मानने है कि इसके जरिए राज कुंद्रा की छवि सुधारने की कोशिश भी की जा रही है।
अगर आप सच में राज कुंद्रा की जेल वाली लाइप जानने में इंट्रस्ट रखते हैं तो ये मूवी आपके लिए है, वरना आप इस फिल्म को स्किप भी कर सकते हैं। हालांकि राज कुंद्रा ने फिल्म में अच्छी एक्टिंग की है।