Pyaari Tarawali:The True Story Review: निर्देशक रजनीश दुबे की फिल्म प्यारी तरावली में दर्शकों को नयापन देखने को मिला है। फिल्म में प्यारी के किरदार में डॉली तोमर ने शानदार काम किया है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने के प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लें कैसी है फिल्म?
Pyaari Tarawali: The True Story (credit pic: instagram)
Pyaari Tarawali: The True Story Review: निर्देशक रजनीश दुबे की फिल्म 'प्यारी तरावली: द ट्रूथ स्टोरी' 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। प्यारी तरावली की कहानी सत्य घटना पर आधारित है। फिल्म की कहानी प्यारी नाम की महिला पर आधारित है जिसकी दोनों शादियां नहीं चली। अब उसके पिता उसकी तीसरी शादी करवाना चाहते हैं। फिल्म के निर्देशक रजनीश दुबे ने भी फिल्म में बतौर एक्टर काम किया है। अगर आप इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जाने लें कैसी है फिल्म।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी प्यारी (डॉली तोमर) के इर्दगिर्दे घूमती है जिसकी दो शादियां नाकाम हो चुकी हैं। अब उसके पिता तीसरी शादी करवाना चाहते हैं। इस बार वो लड़के वालों से पैसे लेकर बेटी की शादी धूमधाम से करवाना चाहते हैं। प्यारी की शादी गांव में चाय बेचने वाले लक्ष्मण (रजनीश) से तय होती है। प्यारी रजनीश के सामने कई अजीबोगरीब शर्ते रखती हैं। रजनीश प्यारी का सच्चा आशिक निकलता है और उसकी हर मांग पूरी करता है। दोनों की शादी हो जाती हैं और यहीं से कहानी में कई ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं। फिल्म का क्लाइमेक्स धमाकेदार है। इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
एक्टिंग
रजनीश दुबे की फिल्म में एक्ट्रेस डॉली तोमर ने शानदार रोल निभाया है। फिल्म में एक्ट्रेस के कई शेड्स देखने को मिले हैं। लेखक रजनीश ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। फिल्म में बॉबी वत्स, उदय अतरौलिया समेत सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है।
कहां पड़ी कमजोर
फिल्म की कहानी पहले हॉफ में कई जगहों पर उबाऊ लगने लग जाती है। लेकिन इस दौरान भी आप प्यार की आगे की कहानी जानने के बारे में उत्सुक रहेंगे। फर्स्ट हॉफ के बाद फिल्म की कहानी काफी मजेदार हो जाती है।
क्यों देखना चाहिए ये फिल्म
प्यारी तरावली एक आजाद महिला की कहानी है जिसमें बेबाकपन और विद्रोह करने की क्षमता है। फिल्म में दिखाया गया है कि शादी के बाद महिला की क्या-क्या इच्छाए होती है। फिल्म की कहानी का तानाबाना रजनीश दूबे ने मजूबती के साथ बुना है। फिल्म की कहानी दर्शकों को व्यक्तियों पर रखी गई सामाजिक अपेक्षाओं पर सोचने के लिए मजबूर करती है। अगर आप कुछ नया देखना चाहते हैं तो इस फिल्म को जरूर देखें।