Shaque Trust No One Review: परिणीति चोपड़ा की सीरीज की जान हैं जेनिफर विंगेट

Shaque Trust No One Review: नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ सस्पेंस और रहस्य से भरपूर है। परिणीति चोपड़ा, जेनिफर विंगेट और ताहिर राज भसीन की एक्टिंग कहानी को मजबूत बनाती है। क्या इसे देखना चाहिए? आइए जानते हैं।

Kumar SarashAuthored by: Kumar SarashUpdated Sep 24 2026, 16:31 IST

Shaque Trust No One

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.5

shaque trust no one season 1 review jennifer winget shines

कैसी है वेब सीरीज शक (pic credit-netflix)

Shaque Trust No One Review: नेटफ्लिक्स की नई सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ (Shaque Trust No One) रिलीज होते ही अपने सस्पेंस और रहस्य को लेकर ध्यान खींच रही है। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra), जेनिफर विंगेट और ताहिर राज भसीन जैसे कलाकारों से सजी यह कहानी आपको शुरुआत से ही सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर सच क्या है और किस पर भरोसा किया जाए। हर एपिसोड के साथ कहानी में कुछ नया सामने आता है और शक की सुई बार-बार बदलती रहती है। लेकिन क्या सीरीज का यह सस्पेंस आखिर तक बना रहता है? क्या कलाकारों की एक्टिंग और कहानी आपको बांधकर रख पाएगी? आइए जानते हैं, ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ देखनी चाहिए या नहीं...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Scoop 2 की तैयारियां शुरू, इस महीने से शुरू हो सकती है शूटिंग)

क्या है कहानी

शिमला की खूबसूरत वादियों के बीच बनी ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ की कहानी एक ऐसे रहस्य से शुरू होती है, जिसका जवाब सालों बाद भी नहीं मिलता। अन्विता यानी परिणीति चोपड़ा की छोटी बेटी अपेक्षा अस्पताल से अचानक गायब हो जाती है। पुलिस भी इस गुत्थी को सुलझा नहीं पाती। नौ साल बाद भी अन्विता को यकीन है कि उसकी बेटी जिंदा है। हर साल बेटी के जन्मदिन पर उसे एक रहस्यमयी तस्वीर मिलती है, जो उसकी उम्मीद बढ़ा देती है। इसी बीच उसकी मुलाकात साक्षी और गौरव से होती है। उनकी बेटी रिया को देखकर अन्विता को शक होता है कि कहीं यही उसकी खोई हुई बेटी तो नहीं? अब सवाल है कि अन्विता का शक सच है या सिर्फ उसका वहम?