Delhi Crime 3 Series Full Review: कमाल की एक्टिंग की ने बचाई सीरीज का लाज, प्रेडिक्टेबल लगी स्टोरी

Delhi Crime 3 Series Full Review: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर क्राइम थ्रिलर सीरीज 'दिल्ली क्राइम 3' रिलीज हो चुकी है। अगर आप भी इस सीरीज को देखने के तैयारी कर रहे हैं, तो इस रिव्यू को आपको एक बार जरूर पढ़ लेना चाहिए। इस सीरीज में क्या बुरा और क्या अच्छा है?

AbhayAuthored by: AbhayUpdated Nov 14 2025, 11:06 IST

Delhi Crime Season 3

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.5

delhi crime 3 series full review: amazing acting saves the series, story seems predictable

Image Source: Netflix

Delhi Crime 3 Series Full Review: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर क्राइम थ्रिलर सीरीज 'दिल्ली क्राइम' का तीसरा सीजन आखिरकार रिलीज हो गया है और ये एक बार फिर से दर्शकों को दिल्ली की सड़कों पर क्राइम की काली सच्चाई से रूबरू करा रही है। रिचा अनजिलव की क्रिएटेड इस सीरीज का पहला सीजन 2020 में आया था, जो निर्भया केस पर बेस्ड था और इंटरनेशनल एमी जीत चुका था। दूसरा सीजन 2022 में आया, जो 26/11 केस को टच करता था। अब तीसरा सीजन ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मुद्दे पर फोकस करता है, जो आज के समय की सबसे सेंसिटिव और रियल प्रॉब्लम्स में से एक है। शेफाली शाह की लीड रोल वाली ये सीरीज हमेशा की तरह रॉ, रियलिस्टिक और इमोशनली चार्ज्ड है। लेकिन क्या ये सीजन पहले वाले जितना इंपैक्टफुल है? तो चलिए जानते हमारे इस रिव्यू में।

क्या है सीरीज की स्टोरी

सीजन 3 की स्टोरी एक छोटे से केस से शुरू होती है। AIIMS हॉस्पिटल के बाहर एक घायल बच्ची मिलती है, जिसकी मां गायब है। दिल्ली पुलिस की फेमस DCP वर्तिका चतुर्वेदी (शेफाली शाह) और उनकी टीम इस केस को सॉल्व करने उतर पड़ती है। लेकिन जैसे-जैसे इन्वेस्टिगेशन आगे बढ़ती है, ये केस एक बड़े ह्यूमन ट्रैफिकिंग नेटवर्क से जुड़ जाता है। नॉर्थईस्ट के रिमोट एरियाज से कमजोर लड़कियों को लाकर उन्हें सेक्स ट्रेड या फोर्स्ड मैरिज के लिए नॉर्थ इंडिया में बेचा जाता है। टीम में ACP नीति सिंह (रसिका दुगल) और इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह (राजेश तैलंग) जैसे अफसरों की मदद से वर्तिका नेटवर्क के पीछे की मास्टरमाइंड 'मीना' उर्फ 'बड़ी दीदी' (हुमा कुरैशी) तक पहुंचने की कोशिश करती है।