Daadi ki Shaadi Review: प्रेडिक्टेबल है कपिल-नीतू की मूवी, कॉमेडी में भी नहीं है दम

Daadi ki Shaadi Review: फैमिली कॉमेडी जॉनर वाली फिल्मों को लोग खूब पसंद करते हैं। अब कपिल शर्मा की 'दादी की शादी' नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ हल्का-फुल्का माहौल लेकर आई है। लेकिन क्या ये फिल्म सादगी और मजा दे पाती है? इस रिव्यू में जानिए पूरा सच।

Kumar SarashAuthored by: Kumar SarashUpdated May 8 2026, 16:13 IST

Daadi Ki Shaadi

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.0

daadi ki shaadi review kapil sharma fails to impress netizens know here

प्रेडिक्टेबल है कपिल-नीतू की मूवी (pic credit- daadi ki shaadi film)

Daadi ki Shaadi Review: फैमिली कॉमेडी फिल्मों और वेब सीरीज का अपना अलग ही आकर्षण होता है। इस जॉनर में जब भी बात होती है तो सबसे पहले पंचायत का नाम लिया जाता है, जिसे दर्शकों ने दिल से प्यार दिया है। अब इस वीकेंड कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की फिल्म दादी की शादी (Daadi ki Shaadi) बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और पूरे परिवार के साथ बनी यह फिल्म भी हल्का-फुल्का फैमिली कॉमेडी मूड लेकर आई है। पंचायत जैसी सादगी, मस्ती और दिलचस्प कहानी को ये फिल्म कितना मैच कर पाती है? क्या ये भी दर्शकों के दिलों में जगह बना पाएगी? इस रिव्यू में हम आपको बताते हैं दादी की शादी का पूरा सच। (ये भी पढ़ें-Daadi Ki Shaadi Trailer: मुसीबत में पड़ी दादी को बचाएंगे Kapil Sharma या अपनी शादी?)

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म दादी की शादी (Daadi Ki Shaadi) की कहानी टोनी कालरा यानी कपिल शर्मा के इर्द-गिर्द घूमती है। टोनी दिल्ली के हलवाई परिवार से ताल्लुक रखता है। टोनी इन दिनों शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा होता है। इसी दौरान उसे कन्नू आहूजा (सादिया खतीब) पसंद आ जाती है हालांकि कन्नू शादी के लिए दो साल का समय मांगती है, लेकिन टोनी खुशी-खुशी इंतजार करने को तैयार हो जाता है। लेकिन फिर कन्नू आहूजा की दादी विमला आहूजा (नीतू कपूर) कुछ ऐसा कर देती है कि सबकुछ बदल जाता है। अगर आपको इस बारे में जानना है तो मूवी देखनी पड़ेगी।