Love and War Update: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ (Love and War) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। मूवी में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आएंगे। इस बीच फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग पूरी हो चुकी है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Asur 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, फैंस हुए एक्साइटेड)
लव एंड वॉर को लेकर आया अपडेट
फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ लंबे समय से चर्चा में है। कुछ दिन पहले फिल्म के सेट से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रेट्रो लुक की तस्वीरें भी सामने आई थीं। अब खबर है कि रणबीर, आलिया और विक्की कौशल ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद पूरी टीम ने एक-दूसरे को भावुक विदाई दी। अब संजय लीला भंसाली फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम शुरू करेंगे। फिल्म में भंसाली के खास अंदाज में बड़े सेट, शानदार विजुअल्स और इमोशनल कहानी देखने को मिलेगी। ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जब फिल्म की घोषणा हुई थी, तब इसे क्रिसमस 2025 पर रिलीज करने की बात कही गई थी। लेकिन कई बार रिलीज डेट बदलने के बाद अब फिल्म की रिलीज 2027 में तय की गई है।
‘लव एंड वॉर’ रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली की 18 साल बाद वापसी है। दोनों ने इससे पहले 2007 में आई फिल्म ‘सांवरिया’ में साथ काम किया था। इसी फिल्म से रणबीर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं, आलिया भट्ट ने पहली बार भंसाली के साथ ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में काम किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया और उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। विक्की कौशल पहली बार संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द नितेश तिवारी की ‘रामायण: पार्ट 1’ में नजर आएंगे। आलिया भट्ट आखिरी बार ऐल्फा में दिखी थीं। वहीं विक्की कौशल की पिछली बड़ी फिल्म ‘छावा’ थी।
