बॉलीवुड

Mirzapur The Movie सीक्वल में ये 2 कैरेक्टर बनेंगे अखंडानंद त्रिपाठी के दुश्मन!! खेला जाएगा खूनी खेल

मिर्जापुर द मूवी इस वक्त थिएटर्स में धमाल मचा रही है और हर किसी के दिमाग में यही सवाल है कि इसका सीक्वल कब आएगा और उसमें कालीन भैया के खिलाफ कौन-कौन होंगे?

Image

Mirzapur The Movie सीक्वल में ये 2 कैरेक्टर बनेंगे अखंडानंद त्रिपाठी के दुश्मन!! खेला जाएगा खूनी खेल

KEY HIGHLIGHTS
  • सिनेमाघरों में रिलीज हुई मिर्जापुर द मूवी
  • मेकर्स ने दिया मिर्जापुर सीक्वल का इशारा
  • ये 2 कैरेक्टर्स होंगे कालीन भैया के खिलाफ

एक्सेल एंटरटेनमेंट की नई फिल्म मिर्जापुर द मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों से कमाल का रिस्पॉन्स मिलना भी शुरू हो गया है। फिल्म मिर्जापुर द मूवी में रवि किशन का कैरेक्टर मेकर्स ने डाला है, जो इसका मुख्य खलनायक भी है। रवि किशन ने इसमें कमाल का काम किया है और मिर्जापुर सीरीज से दर्शकों के फेवरेट बन चुके किरदारों का भी तेल निकाल दिया है। मिर्जापुर द मूवी खत्म होने के बाद दर्शकों के मन में एक बड़ा सवाल है कि क्या इसका सीक्वल बनेगा? और अगर मूवी का सीक्वल बनेगा तो उसमें अखंडानंद त्रिपाठी के खिलाफ कौन-कौन से किरदार नजर आएंगे? TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Mirzapur Movie Review: सजनवा ने जैसलमेर में "धांय-धांय" चलाई जिगवना

Mirzapur The Movie End Explained

अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो चिंता मत कीजिए क्योंकि हम आपके लिए मिर्जापुर द मूवी को एक्सप्लेन करेंगे, जिससे आपको इसके सीक्वल का अंदाजा लग जाएगा कि उसमें क्या-क्या होगा? बब्बन यादव (रवि किशन) की मौत के बाद एक सीन आता है, जिसमें कालीन भैया, बबलू से कहते हैं कि बहराइच की गद्दी लेकर क्या करोगे? मिर्जापुर में रहकर गद्दी के करीब रहो और पावर का मजा लो। कालीन भैया, बबलू को मुन्ना भैया के लिए लॉयल रहने को कहते हैं लेकिन ये बात बबलू को पसंद नहीं आती है। वो बहराइच में जाकर अपना साम्राज्य बनाना चाहता है लेकिन कालीन भैया की एक ना ने उसका सपना तोड़ दिया है। अब ये लाजमी है कि बबलू जैसा दिमागदार व्यक्ति यूं ही तो मिर्जापुर में नहीं बैठेगा। वो जरूर अपनी चाल चलेगा और यहीं पर वो कालीन भैया के विरुद्ध हो सकता है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'राम से ज्यादा रावण दिखेगा तो...'- मुकेश खन्ना ने Ramayana के ट्रेलर पर उठाए सवाल

अगर दूसरे किरदार की बात करें जो कालीन भैया के खिलाफ जाकर साजिश करेगा तो वो बीना भाभी हैं। त्रिपाठियों ने मिलकर उसके लवर बिरजू लोहार को मार दिया है और ये दर्द बीना भाभी यूं ही तो नहीं भूलने वाली हैं। बीना भाभी की आदत है कि वो पलटवार जरूर करती हैं और मिर्जापुर सीक्वल में वो कालीन भैया की राहों में कांटे बोने का काम करेंगी।

इन दोनों के अलावा रतिशंकर शुक्ला और जेपी यादव जैसे लोग भी कालीन भैया के खिलाफ साजिश करेंगे लेकिन मिर्जापुर द मूवी की एंडिंग देखने के बाद ऐसा लगता है कि बबलू भैया और बीना भाभी ही दर्दनाक खूनी खेल को अंजाम देने के लिए कदम उठाएंगे। वैसे आप फिल्म मिर्जापुर द मूवी का सीक्वल देखना चाहते हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article