टीवी मसाला

Bigg Boss 20 के सेट पर Salman Khan ने दिखाया स्वैग, फैंस बोले- 'भाईजान मजा आ गया...'

Bigg Boss 20: सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ के सेट पर वापसी कर ली है। सेट से उनका एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

सलमान खान ने मचाया धमाल (pic credit-zoom)

Bigg Boss 20: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के सेट पर वापसी कर ली है। सलमान के सेट पर पहुंचते ही फैंस के बीच शो को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। नए सीजन में भी ड्रामा और एंटरटेनमेंट देखने को मिलने वाला है। इस बीच बिग बॉस के सेट से सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे की तारीफ में Manoj Bajpayee ने पढ़े कसीदे)

सलमान खान ने मचाया धमाल

सलमान खान ने बिग बॉस 20 के सेट पर धमाल मचा दिया है। सेट पर पहुंचने के दौरान सलमान खान काउबॉय हैट पहने नजर आए। उनका यह लुक वहां मौजूद लोगों और फोटोग्राफर्स का ध्यान खींच रहा था। मीडिया की भीड़ के बीच सलमान काफी शांत नजर आए और सीधे शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचे। सलमान के सेट पर लौटते ही ‘बिग बॉस 20’ की शूटिंग की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। फोटोग्राफर्स ने सलमान की तस्वीरें लेने की कोशिश की। इस दौरान सलमान ने मीडिया से थोड़ी जगह देने और सही तरीके से चलने की अपील भी की। सलमान खान एक बार फिर शो के होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। ऐसे में फैंस के बीच इस बात को लेकर भी उत्सुकता है कि इस बार शो का फॉर्मेट कैसा होगा और घर में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स एंट्री लेंगे।

‘बिग बॉस’ अपने ड्रामे, लड़ाई-झगड़े, रिश्तों और अचानक आने वाले ट्विस्ट के लिए जाना जाता है। सलमान की सेट पर वापसी के साथ अब शो के प्रमोशन और ग्रैंड प्रीमियर की तैयारियां भी तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स की मानें अरिश्फा खान ,फैजल खान, खुशी दुबे, कुशाल तंवर, गीता बसरा, मैरी कॉम जैसे कई अन्य स्टार्स भी नजर आ सकते हैं। बीते दिन बिग बॉस के घर की झलक दिखाई दी थी। बिग बॉस के नए सेट को देखकर लोग गदगद हो गए थे। आप बिग बॉस 20 को देखने के लिए कितने एक्साइटेड हैं हमें कमेंट बॉक्स में जरूर से जरूर बताएं...

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article