Cocktail 2 Review: कमजोर एक्टिंग पर इटली की खूबसूरती ने डाला पर्दा

Cocktail 2 Review: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर 'कॉकटेल 2' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अच्छा-खासा क्रेज है। अगर आप भी इसे देखने का प्लान बना रहे हैं और जानना चाहते हैं कि क्या यह आपके समय और पैसे की हकदार है, तो टिकट बुक करने से पहले हमारा यह रिव्यू जरूर पढ़ें।

Kumar SarashAuthored by: Kumar SarashUpdated Jun 19 2026, 16:17 IST

Cocktail 2

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.0

cocktail 2 review: shahid kapoor kriti sanon rashmika mandanna is definitely one time watch

कैसी है कॉकटेल 2 (pic credit- chatgpt/cocktail 2 movie)

Cocktail 2 Review: साल 2012 में रिलीज हुई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर 'कॉकटेल' ने अपनी दमदार कहानी, शानदार गानों और यादगार डायलॉग्स से दर्शकों का दिल जीत लिया था। आज भी यह फिल्म लोगों की पसंदीदा रोमांटिक फिल्मों में गिनी जाती है। अब 19 जून 2026 को शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों के बीच अच्छा-खासा उत्साह पैदा कर दिया था। ऐसे में कई लोग जानना चाहते हैं कि क्या यह फिल्म भी पहली 'कॉकटेल' जैसा जादू बिखेरने में सफल रही है या नहीं। अगर आप भी इसे देखने की सोच रहे हैं, तो इस रिव्यू में जानिए कि 'कॉकटेल 2' आपकी उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Cocktail 2 Fan Review: Kriti Sanon हैं जान, शाहिद-रश्मिका की ओवरएक्टिंग से फैंस परेशान)

क्या है फिल्म की कहानी

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' अपनी पहली फिल्म 'कॉकटेल' की कहानी को आगे नहीं बढ़ाती। इस फिल्म के किरदार और कहानी का दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी वाली फिल्म से कोई सीधा संबंध नहीं है। हालांकि दोस्ती, प्यार और दिल टूटने जैसी भावनाएं एक बार फिर इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। फिल्म की कहानी कुणाल और दिया के इर्द-गिर्द घूमती है, जो स्कूल के समय से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों ने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप, कोरोना काल और कई मुश्किल दौर साथ मिलकर पार किए हैं। अब वे साथ रहते हैं और खुद को शादीशुदा जैसा ही मानते हैं। कुणाल का कहना है कि उनकी शादी में सिर्फ रस्में बाकी हैं। दोनों की जिंदगी बिल्कुल परफेक्ट लगती है, लेकिन एक छोटी-सी बात उनके रिश्ते में दरार डाल देती है। फिर मूवी में कृति सेनन के के किरदार एली की एंट्री होती है और सबकुछ बदल जाता है। इससे ज्यादा जानने के लिए आप मूवी देख सकते हैं।