शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनॉन स्टारर फिल्म कॉकटेल 2 सिनेमाघरों में कदम रख चुकी है, जिसे ठीक-ठाक दर्शक मिल रहे हैं। पहले दिन फिल्म कॉकटेल 2 को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में पहुुंच चुके हैं। थिएटर्स से सामने आ रहे रिस्पॉन्स की बात करें तो ये फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रही है। दर्शकों को इसकी कहानी पसंद आ रही है और वो इसे काफी प्यार भी दे रहे हैं। जहां तक फिल्म कॉकटेल 2 की हाइलाइट की बात है तो वो अदाकारा कृति सेनॉन हैं, जिन्होंने कमाल की परफॉर्मेंस दी है। दर्शकों को उनका काम सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट खबर पढ़ें: Cocktail 2 FIRST Review: छा गई शाहिद-कृति की जोड़ी, रश्मिका को हिंदी बोलने में हुई दिक्कत
दर्शकों को कैसी लगी फिल्म Cocktail 2?
फिल्म कॉकटेल 2 का फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखने के लिए पहुंचे दर्शकों के अनुसार, शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) स्टारर ये फिल्म युवाओं के लिए एक परफेक्ट मूवी है, जिसमें कॉमेडी है, फ्रेशनेस है और खूब सारा ड्रामा है। फिल्म को बहुत ही स्टाइलिश बनाया गया है, जिस कारण ये पर्दे पर काफी अच्छी लगती है। एक्टिंग की बात करें तो कृति सेनॉन का काम लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है, जो पर्दे पर जब-जब आती हैं, तब-तब आग लगा देती हैं। जहां तक बात है शाहिद और रश्मिका की तो वो दोनों थोड़ा ओवरएक्टिंग करते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट खबर पढ़ें: 'Don 3' विवाद से मुंह छुपाएंगे रणवीर सिंह!! 18 महीने नहीं देंगे इंटरव्यू
एक फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा है, "कृति सेनॉन ने तो पर्दे पर आग ही लगा दी है। वो कॉकटेल 2 की जान हैं। शाहिद कपूर स्क्रीन पर ओवरएक्टिंग करती दिखती हैं। वो नैचुरल नहीं लग रहे हैं। रश्मिका मंदाना ने एक बार फिर से हिन्दी बोलने में गड़बड़ कर दी है।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "कॉकटेल ने जो काम दीपिका पादुकोण के लिए किया था, वही कॉकटेल 2 कृति सेनॉन के साथ करेगी। वो कमाल की लग रही हैं और उनकी एक्टिंग भी धांसू है।"
ओपनिंग डे पर कितने करोड़ कमाएगी कॉकटेल 2
कॉकटेल 2 की कमाई की बात की जाए तो वो पहले दिन 10 करोड़ रुपये के आसपास रह सकती है। इस फिल्म को दर्शकों से कमाल का रिएक्शन मिल रहा है और इसकी एडवांस बुकिंग भी अच्छी थीं। सारी चीजों को देखते हुए लग रहा है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करेगी।
