Radhe Movie Review : राधे में कॉमेडी और एक्‍शन में कैसी है सलमान खान की परफॉर्मेंस, क्‍या फ‍िल्‍म है पैसा वसूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2021, 02:25 PM IST

एक्शन थ्रिलर से भरपूर राधे योर मोस्ट वांटेड भाई में सलमान खान के साथ दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी मुंबई शहर पर आधारित हैऍ

Radhe Movie Review : राधे में कॉमेडी और एक्‍शन में कैसी है सलमान खान की परफॉर्मेंस, क्‍या फ‍िल्‍म है पैसा वसूल

‘एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी उसके बाद तो मैं अपने आप की भी नहीं सुनता’। जी हां हम बात कर रहे हैं सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे की। दर्शकों के लंबे इंतजार के बाद भाई जान की फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। एक्शन थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म का रिव्यू।

राधे फ‍िल्‍म की कहानी क्‍या है 

राधे की कहानी मुंबई की है, जहां का युवा नशे में डूबता जा रहा है। इस शहर को नशे से बाहर निकालने के लिए सस्पेंड हुए पुलिस ऑफिसर राधे यानि सलमान खान को बुलाया जाता है। राधे का अपने मिशन को अंजाम देने का तरीका अलग है, उसे पसंद नहीं की कोई उसके काम में दखल डाले। उसका ये मिशन राणा रणदीप हुड्डा के खिलाफ होता है। जो शहर पर राज करने के लिए कुछ भी करने को तैयार है, उसका दबदबा मायानगरी मुंबई पर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

राधे का मूवी रिव्यू

फिल्म की कहानी मुंबई शहर पर आधारित है, जिसमें सलमान खान के एक्शन के अलावा कुछ और नहीं दिखाया गया है। राधे योर मोस्ट वांटेड भाई कहीं भी और कुछ भी कर सकता है। राधे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट होता है, जो पिछले 10 सालों में 97 एनकाउंटर कर चुका है और जिसके 23 ट्रांसफर हो चुके हैं। मुंबई शहर को ड्रग माफिया के चंगुल से छुड़ाने के लिए राधे की शहर में फिर से वापसी होती है। फिल्म में गुंडों को सबक सिखाने और मिशन को अंजाम देने के साथ उसे अपने बॉस की बहन दिया यानि दिशा पटानी से प्यार हो जाता है। फिल्म में टिपिकल बॉलीवुड स्टाइल एक्शन दिखाया गया है। फिल्म में दिशा पटानी जब भी सीन में नजर आती हैं हॉट औऱ ग्लैमरस अंदाज में दिखती हैं लेकिन उनका ट्रैक फिल्म से कुछ खास मेल नहीं खाता।

फिल्म में कॉमेडी सीन नहीं है कुछ खास

प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित सलमान खान की फिल्म एक्शन और डायलॉग्स पर अधिक निर्भर करती है। यही कारण है कि फिल्म अपने एक्शन थ्रिलर के कारण कामयाब होती है, फिल्म में एक्शन और कॉमेडी सीन कुछ खास नहीं होते हैं। फिल्म में सलमान खान के एक्शन और डॉयलॉग्स दर्शकों का दिल जातने वाले हैं। लेकिन सलमान की दिशा पटानी के साथ केमिस्ट्री और जैकी श्रॉफ के साथ मस्ती कुछ खास पसंद नहीं आने वाली है। वहीं गैंगस्टर के किरदार में रणदीप हुड्डा धमाकेदार एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में कॉमेडी सीन दर्शकों पर कुछ खास जादू नहीं करने वाले हैं। हालांकि सलमान खान के फैन्‍स को उनका स्‍वैग पसंद जरूर आएंगा। 

End of Article