अमेरिकी सिंगर और प्रियंका चोपड़ा की शादी पिछले साल 1 दिसंबर को हुई थी। शादी के बाद से ही स्टार कपल आए दिन चर्चा में छाए रहते हैं। वहीं हाल ही में दोनों ने साथ में अपनी पहली दिवाली मनाई है। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने पति के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी। उनके इस तस्वीरों में प्रियंका और निक के साथ उनके खास दोस्त भी दिखाई दे रहे थें। इस दौरान जहां वो रूकी थी, उसे भी झालरों से सजाया गया था।
हाल ही में निक जोनस ने पत्नी संग रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। इस दौरान दोनों साथ में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- आपको और आपके अपनों को दिवाली की शुभकामनाएं। आप सभी दुनिया भर में प्यार और रोशनी भेजना।
इस तस्वीर में निक वाइट शर्ट और नॉर्मल पैंट में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका पूरी तरह ट्रैडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने गोल्डेन कलर की साड़ी पहनी हुई थी। सामने आई तस्वीर में दोनों की केमिस्ट्री वाकई खूबसूरत नजर आ रही है।
निन जोनस द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को फैंस काफी लाइक और कमेंट कर रहे हैं। किसी ने प्यार तो किसी ने दोनों को परफेक्ट कपल बताया है। निक अपनी पत्नी को सपोर्ट करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। दोनों की तस्वीरें अक्सर कपल गोल्स देते दिखाई देते हैं।
निक और प्रियंका के पर्सनल लाइफ की बात करें तो दोनों सेलिब्रिटीज अपने काम में काफी बिजी रहते हैं लेकिन इतने स्ट्रिक्ट रूटीन के बावजूद वे एक दूसरे के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं। दोनों की तस्वीरें हर बार इंटरनेट पर वायरल होती हैं।
Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।