हरियाणवी

दुबई में अनारकली ड्रेस पहनकर आग लगा रही है सपना चौधरी, खूबसूरती से फ्लॉन्ट कर रही हैं पैरों की मेहंदी

Sapna Choudhary Latest Post : सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, इन फोटो में वह लाइट पिंक रंग की अनारकली ड्रेस पहने हुए हैं। इस ड्रेस में हसीना बेहद खूबसूरत लग रही है।

Image

Sapna Choudhary New Post

Sapna Choudhary Latest Post : हरियाणवी डान्सर सपना चौधरी( Sapna Choudhary) अपने देसी अंदाज में छाई रहती हैं। हरियाणवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक हर कोई उनका फैन हैं। हाल ही हसीना दुबई में एक कॉन्सर्ट में पहुंची जहां उन्होंने अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट किया। सपना ने यहाँ बेहद सुंदर अनारकली ड्रेस पहनकर फिगर फ्लॉन्ट किया, सपना की ये फोटो फैंस के बीच छाई हुई है।

सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, इन फोटो में वह लाइट पिंक रंग की अनारकली ड्रेस पहने हुए हैं। इस ड्रेस में हसीना बेहद खूबसूरत लग रही है। अनारकली ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने स्मोकी आई मेकअप किया है और बालों को कर्ल रखा है। तस्वीरों में सपना के पैरों की मेहंदी भी दिखाई दे रही है जो उन्होंने करवाचौथ पर लगाई थी। यह फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है,' स्टाइल में लहराते हुए, दुबई का जादू अनारकली पहनकर' फैंस भी उनकी इस पोस्ट पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं और उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

गौरतलब हो कि सपना चौधरी शो करने दुबई गई हुई थी , इसकी जानकारी सपना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ साझा की थी। सपना चौधरी का हाल ही में गाना हरियाणा आले रिलीज हुआ है, जो इन दिनों छाया हुआ है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article