हरियाणवी

हसीन वादियों के बीच Sapna Choudhary ने लहराई पीली साड़ी, पल्लू पर लिखा था ये खास नाम

Sapna Choudhary Latest Post : सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इस फोटो में सपना ने पीले रंग की साड़ी पहनी है जिसपर गुलाबी रंग का बॉर्डर है इसी से मैच करता हुआ ब्लाउस सपना के लुक में चार चाँद लगा रहा है

Image

Sapna Choudhary Latest Photo

Sapna Choudhary Latest Post : हरियाणवी डांसर सपना चौधरी( Sapna Choudhary) डांस के साथ-साथ अपने कातिल लुक से फैंस के बीच छाई रहती है। डान्सर के चाहने वाले उनके एक फोटो के इंतजार में बैठे रहते हैं। वैसे तो हसीना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव है फिर भी जब वह अपनी फोटो अपलोड करती हैं तो फैंस देखते ही दिल हार जाते हैं। हाल ही में डान्सर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साड़ी पहनकर फोटो शेयर की है। सपना इन फोटो में बेहद हसीन नजर आ रही है। साथ ही उनकी साड़ी के पल्लू पर बेहद प्यारे ढंग से सपना लिखा हुआ है।

सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इस फोटो में सपना ने पीले रंग की साड़ी पहनी है जिसपर गुलाबी रंग का बॉर्डर है इसी से मैच करता हुआ ब्लाउस सपना के लुक में चार चाँद लगा रहा है। लेटेस्ट फोटो में सपना के पीछे पहाड़ दिखाई दे रहे हैं और व्यू बेहद हसीन लग रहा है। सपना की साड़ी के पल्लू पर गुलाबी रंग से उनका नाम लिखा हुआ है जिसके पास हरे रंग के दिल बने हैं। एक्ट्रिस बेहद खूबसूरत तरीके से अपने पल्लू को फ्लॉन्ट कर रही है।

सपना चौधरी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है येलो साड़ी और कभी ना भूलने वाला नजारा । सपना के इस फोटो पर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं , एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा है कि सपना जी पल्लू के दूसरी तरफ वीर साहू का नाम भी लिखवा लेते। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि आप सूट के साथ-साथ साड़ी में भी प्यारी लगती हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article