हरियाणवी

Sapna Choudhary ने तलाक की खबरों के बीच पति वीर साहू को मारा ताना? बोलीं, 'काम-चलाऊ चीज़ों से...'

Sapna Choudhary Cryptic Post Viral: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने पति वीर साहू संग तलाक की खबरों के बीच एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वह महिलाओं को सलाह देती नजर आईं।

Image

सपना चौधरी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Sapna Choudhary Cryptic Post Viral: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने अपने डांस से पूरे भारत में जबरदस्त पहचान बनाई है। सपना चौधरी के गानों पर सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरा उत्तर भारत खूब डांस करता है। लेकिन अपने करियर से इतर सपना चौधरी निजी जिंदगी के लिए काफी चर्चा में बनी हुई हैं। सपना चौधरी और वीर साहू की शादी मुश्किलों से गुजर रही है। सपना चौधरी और वीर साहू के तलाक की खबरें तो सामने आई ही थीं। साथ ही सपना चौधरी पर वीर साहू द्वारा घरेलू हिंसा करने का मामला भी सामने आया था। द्वारका की महिला कोर्ट में सपना चौधरी और वीर साहू के मामले पर सुनवाई हुई, जहां जज ने वीर साहू के सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के आसपास रहने पर भी प्रतिबंध लगा दिया। जिंदगी में मची उथल-पुथल के बीच अब सपना चौधरी ने पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक तीर से दो निशाने किये। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेरी आदमियों से आजकल बन नहीं रही'- तलाक की खबरों के बीच Sapna Choudhary ने दिया बयान, सरेआम पति को मारा ताना!

    सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह क्रूज पर एंजॉय करती नजर आईं। सपना चौधरी ने तस्वीरों में एक से बढ़कर एक पोज दिये। हर फोटो में सपना चौधरी का स्वैग और खूबसूरती देखने लायक रही। इन तस्वीरों को साझा करते हुए हरियाणा की डांसिंग क्वीन ने कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने महिलाओं को तो सलाह दी ही, साथ ही कहीं न कहीं पति को भी आड़े हाथों लिया। सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा, "महिला का महिला के लिए, कामचलाऊ चीजों से गुजारा न करें, आप जादू के लायक हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत यह भी पढ़ें: Sapna Choudhary संग पति वीर साहू ने की मारपीट, तंग आकर ससुराल छोड़ लौटीं मायके
      Sapna Choudhary और उनके पति वीर साहू

      Sapna Choudhary और उनके पति वीर साहू

      सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने ये पोस्ट कुछ ही घंटे पहले साझा की थी, जिसपर अभी तक 44 हजार लाइक्स आ चुके हैं। बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब सपना चौधरी की क्रिप्टिक पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा हो। इससे पहले भी सपना चौधरी ने फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा था, "दूसरे के किरदार की कमियां निकालकर खुद को अच्छा बनाना आजकल ट्रेंड में है।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article