Sapna Choudhary Faces Domestic Violence In Marriage: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी बीते कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी के लिए लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। सपना चौधरी और वीर साहू की तलाक की अफवाहें तो सामने आ ही रही थीं। वहीं अब इन सबके बीच सपना चौधरी से जुड़ी एक और बड़ी खबर आई है। दरअसल, सपना चौधरी वीर साहू संग 6 साल की शादी में घरेलू हिंसा का शिकार हुई हैं। इस मामले को लेकर सपना चौधरी का दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में केस भी चल रहा था, जिसमें हरियाणा की डांसिंग क्वीन को बड़ी राहत मिली है। बताया जा रहा है कि पति वीर साहू से तंग आकर सपना चौधरी ने बच्चे सहित अपना ससुराल छोड़ दिया है और नजफगढ़ स्थित मायके लौट गई हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: टूटने की कगार पर पहुंची Sapna Choudhary की शादी, खत्म हुआ पति वीर साहू के लिए प्यार; बोलीं- 'सब धुंधला...'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सपना चौधरी (Sapna Choudhary) और वीर साहू से जुड़े मामले की सुनवाई दिल्ली के द्वारका स्थित महिला कोर्ट में बीते मंगलवार को सुनवाई हुई। सपना चौधरी ने याचिका दायर की थी कि वह वीर साहू संग शादी में मारपीट का शिकार हुई हैं और भविष्य में भी ऐसी घटना होने की आशंका है। वहीं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी निधी सिंह ने सपना चौधरी की याचिका पर फैसला सुनाया कि वीर साहू अगली सुनवाई तक किसी भी तरह से सपना चौधरी के संपर्क में नहीं रहेंगे। कोर्ट का कहना है कि सपना चौधरी के पति वीर साहू, डांसिंग क्वीन के घर, ऑफिस या किसी भी कार्यक्रम या फिल्म प्रीमियर में नहीं जा सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sapna Choudhary ने तलाक की अफवाहों के बीच किया बड़ा फैसला, मिटाएंगी पति के नाम का टैटू; बोलीं- रुकावट को हटाना...

सपना चौधरी और वीर साहू
सपना चौधरी ने कोर्ट को दिखाई अपनी चोट
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने कोर्ट में सुनवाई के वक्त अपनी चोट की तस्वीरें दिखाईं, साथ ही ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पेश किये। अदालत ने सपना चौधरी द्वारा दिये गए कई सबूतों को देखा, जिसके बाद कोर्ट ने सपना चौधरी को अंतरिम सुरक्षा देने का फैसला भी किया है। इस केस की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होनी है। सपना चौधरी की वकील प्रीति सिंह ने कोर्ट में दलील दी है कि 10 जून को सपना चौधरी की फिल्म का प्रीमियर होने वाला है, जहां उनके पति वीर साहू द्वारा आकर हंगामा करने की भी आशंका है। हालांकि कोर्ट ने वीर साहू के सपना चौधरी के आसपास भी मौजूद होने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
