Sapna Choudhary Video Viral Amid Divorce Rumors: हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने अपने अंदाज से हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं। सपना चौधरी "बिग बॉस 11' और 'द 50' जैसे पॉपुलर रियलिटी शोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं। लेकिन बीते कुछ वक्त से सपना चौधरी अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। सपना चौधरी और वीर साहू की जहां तलाक की खबरें सामने आई थीं। वहीं बाद में वीर साहू द्वारा सपना चौधरी संग घरेलू हिंसा करने का मामला भी सामने आया। सपना चौधरी (Sapna Choudhary) को लेकर ये भी बताया गया कि उन्होंने वीर साहू का घर छोड़ दिया है और नजफगढ़ में स्थित अपने मायके में आकर रह रही हैं। वहीं इन सबके बीच सपना चौधरी ने एक बड़ा बयान दिया है, जिससे जुड़ा उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sapna Choudhary संग पति वीर साहू ने की मारपीट, तंग आकर ससुराल छोड़ लौटीं मायके
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने पति वीर साहू संग तलाक की खबरों के बीच ये तक कह दिया कि उनकी आदमियों से बन नहीं रही है। सपना चौधरी का ये वीडियो एक इवेंट से जुड़ा है। इस इवेंट में सपना चौधरी के साथ परफॉर्मेंस के लिए सिंगर मासूम शर्मा को स्टेज पर बुलाया जाता है। उनके आते ही सपना चौधरी बोल पड़ती हैं, "आजकल मेरी आदमियों से बन नहीं रही है।" सपना चौधरी अपनी बात कहकर जोर से हंसती हैं, वहीं बाकी लोग भी उनके साथ ठहाके लगाने लगते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिखे' फेम Pepsi Sharma का हुआ निधन, 38 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Sapna Choudhary और Veer Sahu के रिश्ते में हुई खटपट?
बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि पति वीर साहू संग उन्हें प्यार महसूस नहीं होता है। सपना चौधरी ने कहा था कि मैं पत्नी धर्म निभा रही हूं और वो पति धर्म निभा रहे हैं। लेकिन अगर आप पूछेंगे कि क्या हमें प्यार महसूस हुआ तो नहीं, वो हमें महसूस नहीं हुआ। सपना चौधरी ने तलाक की अफवाहों के बीच ही अपने हाथ पर बना 'वीर' नाम का टैटू भी हटवाने की बात कही थी। इसके बाद ही सपना चौधरी संग घरेलू हिंसा का मामला संज्ञान में आया था।
