New Haryanvi song 2022, Bhabhi Levan Aaye, GYPSY Actress Pranjal Dahiya: हरियाणवी गाने की धूम ही कुछ अलग हैं। उत्तर भारत में हरियाणवी गानों को बहुत पसंद किया जाता है। शादियों का सीजन आ गया है और उत्तर भारत में खासकर गांव देहात के लोगों को हरियाणवी गानों पर डांस करना काफी पसंद हैं। बीते दिनों लोकप्रिय हरियाणवी गाने GYPSY इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ हो गया। आज भी इंस्टाग्राम पर इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। इस गानें की अभिनेत्री प्रांचल दहिया (Pranjal Dahiya) का अब एक नया गाना 'भाभी लेवन आए' (Bhabhi Levan Aaye) रिलीज हो गया है। लोगों को यह गाना भी काफी पसंद कर रहे हैं। इस समय यह गाना यूट्यूब पर नंबर 15 पर ट्रेंड कर रहा है।
शादी में खूब बजेगा ये हरियाणवी गाना
इस गाने में प्रांजल के साथ ही विवेक राघव (Vivek Raghav) भी नजर आ रहे हैं। वहीं बता दें कि इस गाने को फेमस हरियाणवी सिंगर सुरेंद्र रोमियो (Surender Romio) ने गाया है। इस वीडियो में शादी का सीन दिखाया है, जहां लड़के वाले और लड़की वालों के बीच मीठी नोक-झोंक और छेड़-खानी दिखाई गई है। शादी के सीजन में यह गाना लोगों को काफी पसंद आने वाला है।
