हरियाणवी

MC Square New Song : 'लाडो' के बाद MC Square का नया गाना 'माशूका ' मचा रहा धूम, रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं हरियाणवी स्टार

MC Square New Song : कुछ समय पहले आया उनका गाना लाड़ो हर जगह छाया हुआ है। अब हाल ही में एमसी का नया गाना आया जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फैंस को उनका यह गाना बहुत पसंद आ रहा है और लोग इसपर रील भी बना रहे हैं।

Image

MC Square

MC Square New Song : एमटीवी हसल 2.o के विनर MC Square इन दिनों फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। अपने हटकर गाने के अंदाज से फैंस के बीच छाने वाले एमसी म्यूजिक इंडस्ट्री में खास जगह बनाए हुए हैं। उनके गाने लगातार लोगों की फेवरेट लिस्ट का हिस्सा बनते जा रहे हैं। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री को उच्चाईयों पर लेकर जाने वाले सिंगर एमसी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कुछ समय पहले आया उनका गाना लाड़ो हर जगह छाया हुआ है। अब हाल ही में एमसी का नया गाना आया जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

एमसी स्क्वायर( MC Square) ने कल नया गाना माशूका लॉन्च किया है। अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से उन्होंने यह गाना अपलोड किया है। गाने के रिलीज होते ही लाइक्स और कमेंट की लाइन लग गई। फैंस को उनका यह गाना बहुत पसंद आ रहा है और लोग इसपर रील भी बना रहे हैं। एमसी का यह गाना हरियाणा की लोकप्रिय रागनी 'चौबारे आली' के बोल से लिया गया है जिसमें एमसी के रैप का जादू बिखरा हुआ है। सिंगर के चाहने वालो को यह गाना खूब भा रहा है। गाने को एमसी स्क्वायर ने गाया है और इस म्यूजिक हितेन ने दिया है। माशूका को अब तक 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। आप भी देखें एमसी स्क्वायर का यह गाना और बताए कैसी लगी आपको उनकी ये नई आवाज।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article