हरियाणवी

Chunni Song: हरियाणवी सिंगर Renuka Panwar ने सोनू निगम के साथ मिलाया हाथ, वायरल हुआ गाना

Renuka Panwar-Sonu Nigam's Song Chunni: हरियाणवी पॉपुलर सिंगर रेणुका पंवार और बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर सोनू निगम का नया गाना 'चुन्नी' यूट्यूब पर रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है।

Image

रेणुका पंवार और सोनू निगम साथ में मचाएंगे धमाल

Renuka Panwar-Sonu Nigam's Song Chunni: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर रेणुका पंवार ने बॉलीवुड के दिग्गज प्लेबैक सिंगर सोनू निगम के साथ हाथ मिलाया है। दोनों की आवाज में रोमांटिक हिंदी-हरियाणवी गाना 'चुन्नी' रिलीज हो चुका है। यह गाना सोनू निगम के म्यूजिक करियर में भी खास है, क्योंकि यह उनका पहला हिंदी-हरियाणवी गाना है। दर्शकों भी लगातार इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। यूट्यूब पर भी इसने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ariana Grande ने Ricky Alvarez संग अपने रिलेशनशिप को इंस्टाग्राम पर किया ऑफिशियल?)

सोनू निगम-रेणुका पंवार की जोड़ी ने मचाई धूम

'चुन्नी' एक रोमांटिक और मस्ती से भरपूर गाना है, जिसमें हिंदी और हरियाणवी म्यूजिक का शानदार मेल देखने को मिलता है। गाने में सोनू निगम की आवाज के साथ रेणुका पंवार का देसी अंदाज सुनने को मिलता है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में सोनू निगम के साथ चार्मी जावेरी भी नजर आ रही हैं। गाने को लेकर सोनू निगम के फैंस काफी उत्साहित हैं, क्योंकि सिंगर ने इससे पहले स्वतंत्र रूप से कोई हरियाणवी गाना रिलीज नहीं किया था।

कौन हैं रेणुका पंवार?

रेणुका पंवार हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी युवा सिंगर हैं। साल 1999 में जन्मीं रेणुका ने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके गानों को हरियाणा के साथ-साथ देशभर में खूब पसंद किया जाता है। रेणुका पंवार के लोकप्रिय गानों में '52 गज का दामन', 'चटक मटक', 'कबूतर' और 'नैना के तीर' जैसे गाने शामिल हैं। उनकी आवाज और हरियाणवी अंदाज ने उन्हें नई पीढ़ी के बीच काफी लोकप्रिय बनाया है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी रेणुका की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Batwara 1947 first Review: सनी देओल बने फिल्म की जान, दिल छू गई Abhimanyu Singh की परफॉर्मेंस)

इस दिन रिलीज हुआ 'चुन्नी'

सोनू निगम और रेणुका पंवार का 'चुन्नी' गाना 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुआ है। इसे Sonu Nigam के I Believe Music ने Warner Music India और Global Music Junction के साथ मिलकर पेश किया है। 'चुन्नी' के जरिए सोनू निगम और रेणुका पंवार की जोड़ी ने हिंदी और हरियाणवी संगीत के बीच एक नया कनेक्शन बनाने की कोशिश की है। अब देखना होगा कि यह नया म्यूजिक कोलैबोरेशन आने वाले दिनों में दर्शकों के बीच कितना धमाल मचाता है।

2026 में भी लगातार दे रही हैं हिट गाने

रेणुका पंवार इन दिनों लगातार नए गानों के साथ दर्शकों के बीच बनी हुई हैं। साल 2026 में उनके कई गाने रिलीज हुए हैं, जिनमें 'मोरनी', 'चॉकलेट बालमा', 'रामझोल', 'हाई-फाई' और 'बांद्रा' जैसे गाने शामिल हैं। अब सोनू निगम के साथ 'चुन्नी' में उनकी आवाज का मेल फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article