बॉलीवुड

Ariana Grande ने Ricky Alvarez संग अपने रिलेशनशिप को इंस्टाग्राम पर किया ऑफिशियल?

Is Ariana Grande-Ricky Alvarez in Relationship: हॉलीवुड की दुनिया से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एरियाना ग्रांडे और रिकी अल्वारेज ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

Image

रिश्ते में हैं एरियाना ग्रांड-रिकी अल्वारेज...(Pic Credit: Instagram)

Is Ariana Grande-Ricky Alvarez in Relationship: हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एरियाना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की, जिसमें उनके एक्स बॉयफ्रेंड रिकी अल्वारेज की भी कुछ झलकियां नजर आईं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Batwara 1947 first Review: सनी देओल बने फिल्म की जान, दिल छू गई Abhimanyu Singh की परफॉर्मेंस)

एरियाना ने शेयर की रिकी के साथ तस्वीरें

एरियाना ग्रांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो डंप शेयर किया है। इसमें उनकी जिंदगी से जुड़े अलग-अलग पलों की तस्वीरें शामिल हैं। खास बात यह रही कि इस पोस्ट में रिकी अल्वारेज के साथ उनकी दो तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींच लिया। एक तस्वीर में दोनों मिरर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक जैसे आउटफिट पहने हुए हैं। तस्वीर में उनके चेहरे दिखाई नहीं दे रहे हैं, लेकिन रिकी ने एरियाना के कंधे पर हाथ रखा हुआ है और उनका हाथ थामा हुआ है। दूसरी तस्वीर में रिकी कैमरे को उल्टा पकड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि एरियाना उनके सामने खड़ी हैं।

2015 में शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

एरियाना ग्रांडे और रिकी अल्वारेज ने 2015 से 2016 तक एक-दूसरे को डेट किया था। रिश्ता खत्म होने के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती बनी रही और वे एक-दूसरे के संपर्क में रहे। हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों की नजदीकियों ने फैंस का ध्यान दोबारा खींचा है। जून में दोनों को टेक्सास के ऑस्टिन में साथ देखा गया था। इसके बाद रिकी को एरियाना के टूर परफॉर्मेंस में भी देखा गया, जिससे दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें और तेज हो गईं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'जनरेशन गटर' कमेंट करना Kangana Ranaut को पड़ा भारी, FIR पर 21 अगस्त को होगी सुनवाई)

एरियाना के टूर में भी नजर आए रिकी

एरियाना के Eternal Sunshine Tour के दौरान भी रिकी कई मौकों पर नजर आए। उन्हें ब्रुकलिन में हुए एरियाना के शो के दौरान ऑडियंस के बीच डांस करते देखा गया। इसी दौरान एरियाना ने अपने गाने 'Thank U, Next' की परफॉर्मेंस के दौरान रिकी का जिक्र किया। उन्होंने गाने में रिकी का नाम लेते हुए अपनी पुरानी कहानी की ओर इशारा किया। इस पल ने वहां मौजूद फैंस का खूब ध्यान खींचा।

क्या फिर रिलेशनशिप में हैं एरियाना और रिकी?

एरियाना और रिकी की हालिया तस्वीरों और साथ नजर आने की खबरों के बाद दोनों के दोबारा डेटिंग करने की चर्चा जरूर है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं और अपने रिश्ते को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं। एक सूत्र के अनुसार, एरियाना ने रिकी के साथ ब्रेकअप के बाद भी उनके प्रति कोई नाराजगी नहीं रखी। वह उन्हें एक भरोसेमंद और सपोर्टिव दोस्त मानती हैं। एरियाना रिकी के साथ खुद को सहज महसूस करती हैं। ऐसे में यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि Ariana Grande और Ricky Alvarez आधिकारिक तौर पर फिर से रिलेशनशिप में हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article