हरियाणवी

सुनील सरधानिया ने ली फाजिलपूरिया पर गोली बरसाने की जिम्मेदारी, करोड़ों का है मामला जिसमें फंसे सिंगर

Fazilpuria Firing Incident Update: 14 जुलाई की रात को हरियाणवी सिंगर फाजिलपूरिया के उपर कुछ लोगों ने गोलियों की बोछार कर डाली थी। अब हादसे के तीन दिन बाद एक शख्स ने इस पूरे हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कारण बताया कि आखिर उसने ऐसा क्यूँ किया। इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरा मामला।

Image

Image Source: Fazilpuria Instagram

Fazilpuria Firing Incident Update: अपने तड़के भड़कते गानों से घर घर मशहूर सिंगर फाजिलपूरिया आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं हैं। राहुल यादव उर्फ फाजिलपूरिया अक्सर खुद को विवादों में पाते हैं। कुछ दिन पहले इस हरियाणवी सिंगर की जान पर मुसीबत आ पड़ी थी। सोमवार रात यानी 14 जुलाई को कुछ आज्ञात लोगों ने सिंगर हरियाणवी फाजिलपूरिया की गाड़ी पर गोलियां चला दी। शुक्र की बात ये थी कि फाजिलपूरिया की जान बच गई और सही सलामत वहाँ से निकल गए। अब हादसे के तीन दिन बाद एक शख्स ने इस फ़ाइरिंग की जिम्मेदारी ली और ये भी बताया कि आखिर ऐसा करने का कारण क्या था।

एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए सिंगर फाजिलपूरिया (Fazilpuria) पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली गई। सुनील सरधानिया समेत दीपक नांदल और इंद्रजीत यादव ने इस हमले को अंजाम दिया था। तीनों का कहना है कि सिंगर ने उनके 5 करोड़ रुपए न्हु लौटे जिसके चलते उन्हे ऐसा करना पड़ा। साथ ही ये भी धमकी दी कि वो हर महीने सिंगर के करीबी को मार गिराएंगे। फायरिंग करने वाले लोगों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। हमला करने वाला सुनील सरधानिया रोहतक के रहने वाला है जिसके उपर पहले से ही कई केस चल रहे हैं। 2014 में फर्जी पासपोर्ट बनाकर सुनील विदेश भाग गया था।

दूसरा हमलावर दीपक नांदल और फाजिलपूरिया एक समय पर अच्छे दोस्त थे। दोनों ने मिलकर कई हिट सॉन्ग बनाए। तीसरा इंद्रजीत यादव एक मर्डर केस का अपराधी है। बताया जा रहा है दीपक नांदल का नाम सामने आते ही वो विदेश भाग गया। पैसों के मामले ने फाजिलपूरिया की जान को जोखिम डाल दिया। इन सब के बीच पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने के लिए एक्शन भी लेगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article