एंटरटेनमेंट

'आए हाए, ओए होए... बदो बदी गाने वाले चाहत फतेह अली खान को मिले थे 28 प्रपोजल्स, बॉलीवुड सेलेब्स की तरह उन्होंने भी बदला नाम

chahat fateh ali khan: 'आए हाए, ओए होए... बदो बदी अब ये ऐसा गाना बन गया है, जो आजकल हर किसी के जुबान पर आने लगा है। इस गाने को चाहत फतेह अली खान ने गाया है, जिनका असली नाम अली आदन है।

Image

aaye haaye oye hoaye bado badi

chahat fateh ali khan: 'आए हाए, ओए होए... बदो बदी अब ये ऐसा गाना बन गया है, जो आजकल हर किसी के जुबान पर आने लगा है। ये गाना क्रिंज होने क बाद भी काफी वायरल हो रहा है, ऐसा हाल हमे रानू मंडल और ढिंचैक पूजा के समय भी देखने को मिला था। पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान का ये गाना 'आए हाए, ओए होए... बदो बदी' इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है।

चाहत फतेह अली खान जिन्होंने इस गाने को आवाज दी है, अब वो इतने ज्यादा फेमस हो गए हैं कि लोग इनके बारे में और जानना चाहते हैं। आज हम आपको चाहत फतेह अली खान के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

क्रिकेटर भी हैं चाहत फतेह अली खान

चाहत फतेह अली खान 56 साल के हैं और उनका असली नाम अली आदन है। चाहत फतेह अली खान उनका स्क्रीन नाम है। चाहत फतेह अली खान एक क्रिकेटर भी रहे हैं। 1983-84 में लाहौर में क्वैद-ए-आजम ट्रॉफी के लिए उन्होंने 16 रन बनाए, उन्होंने पंजाब और लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी की। लॉकडाउन के दौरान उनके गाने एक के बाद एक वायरल होने लगे। उनके प्रसिद्ध गाने में 'प्यारा पीएसएल', 'लोटा लोटा', 'गोल कट्टरा', 'तू चोर चोर चोर' शामिल हैं।

चाहत फतेह अली खान को मिले थे 28 प्रपोजल्स

इन गानों के वायरल होने के बाद, चाहत फतेह अली खान को बहुत सारे चैट शो से भी निमंत्रण आया। इसके बाद उन्होंने कई पुरस्कार शो और कार्यक्रमों में भी प्रस्तुति दी। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें लाइव शो के दौरान 28 प्रपोजल्स मिले हैं और उन्होंने एक भी स्वीकार नहीं किया क्योंकि वह शादीशुदा हैं।

राहत फतेह अली खान की तरह दिखने की बात

चाहत फतेह अली खान ने अपना नाम राहत फतेह अली खान को देखकर रखा है। उन्हें और अन्य लोगों को लगता है कि वह उनके जैसे दिखते हैं। चाहत फतेह अली खान दावा करते हैं कि उन्हें इस गाने की तैयारी करने में एक हफ्ता लगा। जैसे ही चाहत का यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है और लोग इस पर रील्स बना रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article