जब अर्जुन कपूर को Janhvi Kapoor ने पहली बार बांधी थी राखी, बताया अपना सबसे यादगार Raksha Bandhan

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2022, 12:19 AM IST

Janhvi Kapoor on Raksha Bandhan 2022: जान्हवी कपूर हर साल रक्षा बंधन का त्योहार धूम धाम से मनाती हैं। जान्हवी कपूर ने अब एक इंटरव्यू में बताया कि उनके लिए सबसे यादगार रक्षा बंधन कौन सा था।

Janhvi Kapoor on RakshaBandhan: देश के कई हिस्सों में रक्षा बंधन का त्योहार 11 और 12 अगस्त को मनाया जा रहा है। बी टाउन में इस त्योहार की धूम है। राखी से ठीक पहले जान्हवी कपूर ने बताया कि उनके और उनके भाई अर्जुन कपूर के बीच सबसे अच्छा राखी मूमेंट क्या था। जान्हवी कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा कि, 'मेरे लिए रक्षा बंधन वह दिन है जब पूरा परिवार एक साथ आकर मिलता है।' जान्हवी कहती हैं कि जिस साल उन्होंने अर्जुन कपूर को पहली बार राखी बांधी थी वह साल उनके लिए सबसे यादगार रक्षा बंधन था। जान्हवी को लगता है कि अपने भाई-बहन के कारण वह ज्यादा मजबूत और सुरक्षित महसूस करती हैं। बकौल एक्ट्रेस उन्होंने अपने बड़े भाई और बहनों से बहुत कुछ सीखा है और वह इसकी काफी ज्यादा कद्र करती हैं।

End of Article