Vamika Photo: विराट कोहली ने पहली बार शेयर की बेटी की फोटो, अनुष्का के साथ खेलती नजर आई वामिका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2021, 11:51 AM IST

क्रिकेटर विराट कोहली ने वुमंस डे के मौके पर पहली बार बेटी वामिका की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें वामिका अपनी मां और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ खेलती दिख रही हैं।

Vamika Photo: विराट कोहली ने पहली बार शेयर की बेटी की फोटो, अनुष्का के साथ खेलती नजर आई वामिका

 क्रिकेटर विराट कोहली ने इंटरनेशनल वुमंस डे के मौके पर पहली बार अपनी बेटी वामिका की फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में  वामिका अपनी मां और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ खेलती दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर कर विराट ने महिलाओं के लिए खास मैसेज लिखा।

विराट कोहली ने किया ये पोस्ट

बेटी और पत्नी की फोटो शेयर कर विराट ने लिखा, 'एक बच्चे के जन्म को देखना एक इंसान के लिए सबसे अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक अनुभव हो सकता है। इसका साक्षी होने के बाद, आप महिलाओं की असली ताकत और दिव्यता को समझते हैं और यह समझते हैं कि भगवान ने उनके अंदर जीवन क्यों बनाया है। यह इसलिए है क्योंकि वह पुरुषों की तुलना में अधिक मजबूत हैं। मेरी जिंदगी की सबसे मजबूत और दयालु महिला और उसकों जो अपनी मां की ही तरह बनने वाली है, महिला दिवस की बधाई। साथ ही दुनिया की सभी अद्भुत महिलाओं को भी महिला दिवस की शुभकामनाएं।

अनुष्का ने शेयर की थी बेटी की फोटो

मालूम हो कि इससे पहले 01 फरवरी को अनुष्का ने भी बेटी वामिका की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फोटो में अनुष्का के साथ उनके पति विराट कोहली और बेटी वामिका भी नजर आ रहे थे। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने बेटी के नाम का खुलासा भी किया था और लिखा था, 'हम एक साथ प्यार से रहे लेकिन अब नन्हीं वामिका इसे एक अलग स्तर पर ले गई हैं। आंसू, हंसी, परेशानी, आनंद ये सभी इमोशन हर कुछ ही मिनट में महसूस करते हैं। नींद की कमी है लेकिन हम बहुत खुश हैं। आप सबके प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया।' 

11 जनवरी, 2021 को जन्मी थीं वामिका

आपको बता दें कि वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को खुशखबरी दी थी। मालूम हो कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी की जानकारी भी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए ही दी थी।

End of Article