इस वजह से Sidharth Mallya ने नहीं बनाया बॉलीवुड में करियर, कहा- 'देखिए कैसे दिखता हूं, कैसे बात करता हूं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2021, 06:06 PM IST

Sidharth Malya on Bollywood: विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने अपनी किताब में पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि क्यों बॉलीवुड में किस्मत नहीं आजमाई।

 इस वजह से Sidharth Mallya ने नहीं बनाया बॉलीवुड में करियर, कहा- 'देखिए कैसे दिखता हूं, कैसे बात करता हूं'

मुंबई. बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या एक वक्त बी टाउन सेलेब्स के काफी करीब थे। सिद्धार्थ और दीपिका पादुकोण के बीच अफेयर की भी काफी चर्चा रही थी। अब सिद्धार्थ ने अपनी किताब के प्रमोशन के मौके पर बताया कि उन्होंने क्यों बॉलीवुड में अपना हाथ नहीं आजमाया। 

फिल्म कंपैनियन से बातचीत में सिद्धार्थ माल्या ने कहा, 'मैं बॉलीवुड हीरो नहीं बन सकता, देखिए मैं कैसे बात करता हूं, मैं कैसा दिखता हूं। मुझे लगता है कि मैं इसके साथ न्याय कर सकता था। मुझे लगता है कि भारतीय दर्शक मेरे साथ कनेक्ट कर पाएंगे क्योंकि मैं पश्चिम में ही पला-बढ़ा हूं।' सिद्धार्थ माल्या ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री बैड बॉय बिलेनियर में नजर आए थे। यह डॉक्यूमेंट्री उनके पिता पर आधारित है। 

Siddharth Mallya: Sid Mallya launches solo web series - Times of India

इस वजह से हुआ था दीपिका से ब्रेकअप
दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या आईपीएल के दौरान कई बार साथ देखा गया था। दीपिका और सिद्धार्थ माल्या ने खुद स्वीकार किया था कि दोनों रिलेशनशिप में थे। दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में कहा, 'इस रिश्ते को बचाने की मैंने काफी कोशिश की लेकिन, सिद्धार्थ का व्यवहार काफी अजीब सा होता जा रहा था। मुझे इस रिलेशनशिप का फ्यूचर नहीं दिखाई दे रहा था।'

Latest News Headlines & Current Affairs - Times of India

सिद्धार्थ माल्या ने कही थी ये बात 
सिद्धार्थ माल्या ने दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप पर कहा था, 'बुरे वक्त में दीपिका ने मेरा साथ नहीं दिया। मैं उसे बेहद महंगे गिफ्ट दिया करता था। मैंने उसके सारे दोस्तों को बहुत पार्टी दी थी। वो उन दिनों को भूल गई। ' 

10 Pictures Of Deepika Padukone With Ex Boyfreind Siddhart Mallya, Deepika  Padukone Siddharth Mallya Unseen Pictures, Deepika Padukone Siddharth  Mallya - Filmibeat

आपको बता दें कि सिद्धार्थ माल्या ने अपनी किताब If I’m Honest में अपने माता-पिता के तलाक, ओसीडी और बाकी चुनौतियों के बारे में बताया है। इसके अलावा एक्टिंग करियर के बारे में भी लिखा है।

End of Article