Allu Arjun facts: 2 साल की उम्र में पर्दे पर नजर आए थे अल्‍लू अर्जुन, एक फ‍िल्‍म के लिए लेते हैं इतने करोड़

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2021, 12:54 PM IST

Allu Arjun unknown facts: दक्षिण भारत के सुपरस्‍टार अल्‍लू अर्जुन को ह‍िंदी भाषी क्षेत्र में भी खूब पसंद किया जाता है। 2 साल की उम्र में जब बच्‍चा बोलना तक नहीं जानता है, वह पर्दे पर द‍िखाई देने लगे थे।

Allu Arjun facts: 2 साल की उम्र में पर्दे पर नजर आए थे अल्‍लू अर्जुन, एक फ‍िल्‍म के लिए लेते हैं इतने करोड़

Allu Arjun unknown facts: दक्षिण भारत के सुपरस्‍टार अल्‍लू अर्जुन को ह‍िंदी भाषी क्षेत्र में भी खूब पसंद किया जाता है। 2 साल की उम्र में जब बच्‍चा बोलना तक नहीं जानता है, वह पर्दे पर द‍िखाई देने लगे थे। उनका जन्‍म साल 1983 में हुआ था और 1985 में र‍िलीज हुई फ‍िल्‍म व‍िजेता में वह नजर आए थे। इसके बाद 1986 में भी पर्दे पर आए। वहीं उन्‍होंने 2001 में आई फ‍िल्‍म डैडी में कैमियो किया और फ‍िर 2003 में आई गंगोत्री से डेब्‍यू। अल्‍लू अर्जुन फॉलोइंग के मामले में बॉलीवुड स्‍टार्स तक को टक्‍कर देते हैं। 

अल्‍लू अर्जुन को सबसे बड़ा ब्रेक अल्लू अर्जुन को फिल्म 'आर्या' से मिला। इस फ‍िल्‍म ने उन्‍हें लोकप्रियता के शिखर तक पहुंचाया और इसके लिए उन्‍हें फ‍िल्‍मफेयर बेस्‍ट एक्‍टर अवॉर्ड (तेलुगु) मिला था। इसके बाद उन्होंने एक बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

अल्‍लू अर्जुन दक्षिण भारतीय सिनेमा के महंगे सितारों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन एक फिल्म के लिए करीब 14-15 करोड़ रुपए लेते हैं। सोशल मीडिया पर उन्‍हें करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। इसके अलावा अल्लू अर्जुन का नाम सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्रिटीज की फोर्ब्स लिस्ट में भी शामिल किया गया।

तेलुगू के अलावा अल्‍लू अर्जुन मलयालम सिनेमा में भी खासा पॉपुलर हैं। उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए उनकी फिल्मों को मलयालम में डब करके भी रिलीज किया जाता है। बता दें कि चिरंजीवी, नागेंद्र बाबू और पवन कल्याण तीनों ही रिश्ते में अल्लू अर्जुन के अंकल लगते हैं। अल्लू अर्जुन तीन भाई हैं। अल्लू वेंकटेश, अल्लू अर्जुन और अल्लू शिरीष। इनमें से अर्जुन और शिरीष साउथ फिल्मों में एक्टिंग करते हैं।

अल्‍लू अर्जुन सामाजिक कार्यों में भी रुचि रखते हैं और यही वजह है कि वह अपने जन्मदिन पर रक्तदान करते हैं। अल्लू दिमागी रूप से अस्वस्थ बच्चों के लिए हर साल अपने यहां रक्तदान का आयोजन करते हैं।

End of Article