Lalit Modi के कारण Sushmita Sen को ट्विटर में मिला था ब्लू टिक, वायरल हुआ 11 साल पुराना ट्वीट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 16, 2022, 01:00 PM IST

Sushmita Sen Old Tweet: ललित मोदी द्वारा सुष्मिता सेन के साथ रिेलेशनशिप की खबरों के बाद दोनों के पुराने ट्वीट वायरल हो रहे हैं। सुष्मिता सेन का ट्विटर अकाउंट ललित मोदी के कारण वेरिफाई हुआ था। देखें 11 साल पुराना ट्वीट...

Lalit Modi के कारण Sushmita Sen को ट्विटर में मिला था ब्लू टिक, वायरल हुआ 11 साल पुराना ट्वीट

Sushmita Sen old tweet: ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ रिलेशनशिप की घोषणा की है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों के पुराने ट्वीट वायरल हो रहे हैं। इसमें ललित मोदी और सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर एक दूसरे से चैट कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऐसे ही पुराने ट्वीट में सुष्मिता सेन बताया कि ललित मोदा के कारण ही उनका ट्विटर अकाउंट वेरिफाइड हुआ है। 

साल 2011 में सुष्मिता सेन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था, 'Yippppeeee!!! फाइनली मेरा ट्विटर अकाउंट वेरिफाइड हो गया है! शुक्रिया ललित मोदी आपकी मदद के लिए! इस टिक मार्क (ब्लू टिक) से मैं काफी खुश हूं। पार्टी टाइम।' इसके अलावा साल 2013 से सुष्मिता सेन और ललित मोदी का ट्वीट सामने आया था। इसमें ललित मोदी सुष्मिता सेन से कह रहे हैं कि उनके एसमएस का रिप्लाई करें। ललित मोदी द्वारा रिश्ते की आधिकारिक घोषणा के बाद फैंस पुराने ट्वीट्स पर कमेंट्स कर रहे हैं।

भाई और पिता ने कही ये बात
सुष्मिता सेन और ललित मोदी के अफेर्य पर एक्ट्रेस के भाई राजीव सेन और पिता शुबीर सेन ने दोनों के अफेयर पर रिएक्ट किया था। राजीव सेन ने कहा था कि वह इस रिलेशनशिप के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। राजीव ने कहा कि वह इन खबरों से बेहद सरप्राइज हैं। वहीं, सुष्मिता सेन के पिता ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। शुबीर सेन के मुताबिक उनकी फोन पर सुष्मिता सेन से बातचीत हुई थी। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं बताया था। ऐसे में वह किसी भी तरह का कमेंट नहीं कर सकते हैं। 

सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। इसमें वह अपनी दोनों बेटियों के साथ नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने शादी और सगाई की खबरों को खारिज किया था। वहीं, सोशल मीडिया फैंस ललित मोदी और सुष्मिता सेन पर कई मीम्स बना रहे हैं। 

End of Article