बॉलीवुड

Sonakshi Sinha संग गणेशोत्सव में पहुंचे जहीर इकबाल, पैर में चोट के बावजूद पत्नी संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

Sonakshi Sinha Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

Image

सोनाक्षी सिन्हा संग गणेशोत्सव में पहुंचे जहीर इकबाल (pic credit-instagram)

बॉलीवुड में इन दिनों गणेश चतुर्थी का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर तक कई सितारे बप्पा की पूजा करते दिखे। बीती रात अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में भी बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। अब इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल भी गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उनका अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-बॉडी शेमिंग करने वालों पर आग बनकर बरसीं Ankita Lokhande!!)

सोनाक्षी और जहीर ने लिया आशीर्वाद

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ गणेश उत्सव में पहुंचीं। इस दौरान दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। सोनाक्षी ने जहां खूबसूरत एथनिक आउटफिट पहना था, वहीं जहीर भी पारंपरिक कपड़ों में दिखे। दोनों ने साथ में कैमरे के सामने पोज भी दिए। हालांकि, इस दौरान जहीर इकबाल के पैर में चोट ने लोगों का ध्यान खींचा। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जहीर को चलने में परेशानी हो रही है और वह सहारे की मदद से आगे बढ़ रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस अब उनकी चोट को लेकर चिंता जता रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को शादी की थी। दोनों ने मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की, जिसके बाद परिवार और करीबी दोस्तों के साथ रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। जहीर और सोनाक्षी को साथ देखकर लोग गदगद हो जाते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article