इटली में बेबीमून एंजॉय कर रहीं सोनम कपूर, पति आनंद आहूजा के साथ ऐसे बिता रहीं वक्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2022, 05:41 PM IST

Sonam Kapoor babymoon: सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। दोनों अपने बच्चे की डिलीवरी से कुछ महीने पहले, बेबीमून के लिए इटली रवाना हो गए हैं...

Sonam Kapoor babymoon in Italy: सोनम कपूर शादी के लगभग चार साल बाद मां बनने जा रही हैं। सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इसकी घोषणा की थी। अब फिलहाल सोनम अपने पति आनंद आहूजा के साथ वक्त बिता रही हैं। दरअसल बच्चे की डिलीवरी से कुछ महीने पहले, दोनों अपने बेबीमून के लिए इटली रवाना हो गए हैं। आनंद और सोनम ने अपनी इस वेकेशन की बहुत सी तस्वीरें शेयर की हैं जो कि बहुत ही खूबसूरत हैं! सोनम की प्रग्नेंसी का ये लास्‍ट पीरियड चल रहा है। इटली में बेबीमून एंजॉय कर रहीं सोनम जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। कुछ वक्त पहले ही सोनम कपूर ने एक प्रेग्नेंसी फोटोशूट भी करवाया था। जिसमें उनके चेहरे का नूर साफ नजर आ रहा था, उनके इस लुक की हर कोई तारीफ करता दिखाई दिया था।

End of Article