हल्दी सेरेमनी में शाहिद कपूर ने सौतेली बहन सना कपूर को लगाया गले, जानिए कौन हैं होने वाले जीजाजी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2022, 10:38 PM IST

Sana Kapoor Wedding: शाहिद कपूर की बहन सना कपूर शादी की रस्मों की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है। फोटोज में शाहिद अपनी बहन पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। यहां पर देखें शाहिद और सना कपूर की शादी की फोटोज...

हल्दी सेरेमनी में शाहिद कपूर ने सौतेली बहन सना कपूर को लगाया गले, जानिए कौन हैं होने वाले जीजाजी

Shahid Kapoor sister wedding. पंकज कपूर, सुप्रिया पाठक की बेटी और शाहिद कपूर की बहन सना कपूर शादी के बंधन में बंध गई हैं। वेडिंग फंक्शन की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है। फोटोज में शाहिद कपूर अपनी बहन को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत भी अपनी ननद की शादी के फंक्शन में शामिल हुईं। 

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो में सना ने हाथों में चूड़ा पहना हुआ है। वहीं, शाहिद कपूर आकर अपनी बहन को गले लगा रहे हैं। शाहिद ने अपने पिता पंकज कपूर और सौतेली मां सुप्रिया पाठक के साथ भी फोटो क्लिक करवाई है। इसके अलावा मीरा राजपूत, मीशा और ज़ैन भी नजर आ रहे हैं। इस खास दिन के लिए शाहिद कपूर ने बीज कलर का कुर्ता और व्हाइट पैंट्स पहने हुए है। इसके साथ ही उन्होंने एक मैचिंग जैकेट भी कैरी किया हुआ है। वहीं, मीरा राजपूत ने भी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। 

Sannah Kapoor

मयंक पाहवा से हो रही है शादी
सना कपूर मयंक पाहवा की दुल्हन बनने जा रही हैं। ये शादी महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में हो रही है। मयंक एक्टर और कॉमेडियन मनोज पाहवा और एक्ट्रेस सीमा पाहवा के बेटे हैं। इससे पहले उनकी हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की फोटोज वायरल हुई थी।  सना ने मेहंदी सेरेमनी में खूबसूरत पिंक लहंगा पहना है। इसके साथ गोल्डन क्रॉप श्रग में नजर आ रही हैं। वहीं मयंक ने सेमी फॉर्मल पहना है। शादी में केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। 

Sannah Kapoor

शानदार फिल्म में किया है काम 
पाहवा और कपूर परिवार पिछले कई साल से फैमिली फ्रेंड हैं। सना और मयंक भी एक-दूसरे को लंबे वक्त से जानते हैं। दोनों की कुछ वक्त पहले सगाई भी हुई थी। शाहिद कपूर की बहन सना कपूर ने साल 2015 में आई फिल्म शानदार में काम किया है। 

Shahid Kapoor Sister wedding

शानदार फिल्म में शाहिद के अपोजिट आलिया भट्ट लीड रोल में थीं। इस फिल्म में शाहिद और सना के पिता पंकज कपूर भी नजर आए थे। शाहिद के अपने सौतेले भाई बहनों संग बहुत अच्छे रिश्ते हैं। 

End of Article