Shahid Kapoor: एक्टर ही नहीं बिजनेसमैन भी हैं शाहिद कपूर, इस बिजनेस से हर साल कमाते हैं करोड़ों रुपए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2022, 06:02 AM IST

Shahid Kapoor Facts: एक्टर शाहिद कपूर 25 फरवरी के दिन 41 साल के हो गए हैं। शाहिद कपूर ने साल 2003 में फिल्म इश्क विश्क से डेब्यू किया था। बर्थडे पर जानिए शाहिद की लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Shahid Kapoor: एक्टर ही नहीं बिजनेसमैन भी हैं शाहिद कपूर, इस बिजनेस से हर साल कमाते हैं करोड़ों रुपए

Shahid Kapoor facts on his Birthday: शाहिद कपूर 25 फरवरी को बर्थडे मना रहे हैं। एक्टर पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे शाहिद कपूर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। साल 2003 में फिल्म इश्क विश्क से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड भी मिला। शाहिद कपूर(Shahid Kapoor) जब तीन साल के थे तब उनकी मम्मी नीलीमा अजीम और पिता पंकज कपूर का तलाक हो गया था। जब शाहिद 10 साल के हुए तब उन्होंने श्यामक दावर की डांस अकादमी ज्वाइन कर ली।

इसके बाद वह 90 के दशक में आर्यन बैंड की म्यूजिक एल्बम में नजर आए थे। शाहिद ने फिल्मों में आने से पहले बतौर बैकग्राउंड डांसर भी काम किया है। साल 1999 में आई ऐश्वर्या राय की फिल्म ताल और साल 1997 में आई करिश्मा कपूर और शाहरुख खान की फिल्म दिल तो पागल है में उन्होंने बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया था। फिल्म दिल तो पागल है की शूटिंग के दौरान उन्हें करिश्मा कपूर से डांट भी पड़ी थी। 

Shahid Kapoor was nervous before meeting Aishwarya Rai Bachchan for 'Taal'  | Entertainment News,The Indian Express

बिजनेसमैन भी हैं शाहिद कपूर
शाहिद कपूर एक्टर के साथ एक बिजनेसमैन भी हैं। उनका फैशन लेबल Skult है। इसका सालाना टर्नओवर 250 करोड़ रुपए से ज्यादा है।वहीं, शाहिद कपूर की कुल नेटवर्थ (Shahid Kapoor Net worth) 37 मिलियन अमरीकी डॉलर यानी 265 करोड़ रुपए है। पिछले कुछ साल में शाहिद कपूर की प्रॉपर्टी में लगभग 70 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है। शाहिद कपूर ने साल 2019 में ड्यूप्लैक्स फ्लैट मुंबई के वरली इलाके में खरीदा था। उनके फ्लैट की कीमत 56.6 करोड़ रुपए है। 42 और 43वे फ्लोर में स्थित फ्लैट 728 स्क्वायर मीट में फैला हुआ है। 

Shahid Kapoor opens up about nepotism row in Bollywood, says, 'I didn't get  a big launch' | Hindi Movie News - Times of India


करीना कपूर से था अफेयर  
शाहिद कपूर और करीना कपूर का अफेयर फिल्म फिदा की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था। करीना कपूर शाहिद से पहली मुलाकात में ही इंप्रेस हुई थी। यही नहीं करीना ने ही शाहिद को प्रपोज किया था। करीना के मुताबिक कई बार फोन और मैसेज के बाद शाहिद ने उनका प्रपोजल स्वीकार किया था। 

साल 2007 में फिल्म जब वी मेट की शूटिंग के दौरान दोनों का ब्रेकअप हो गया था। साल 2015 में शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से शादी की थी। शाहिद और मीरा दो बच्चे-ज़ैन और मीशा के पेरेंट्स हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर फिल्म जर्सी में नजर आने वाले हैं।

End of Article