Sanjay Dutt Cancer battle : संजय दत्‍त ने दी कैंसर को मात, बच्‍चों के जन्‍मद‍िन पर फैन्‍स को सुनाई ये खबर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 21, 2020, 03:33 PM IST

संजय दत्‍त ने कैंसर को मात दे दी है। आज अपने जुड़वां बच्‍चों के जन्‍म द‍िन पर उन्‍होंने खुद ये खबर शेयर की है। इसी के साथ ही संजय दत्‍त ने अपने फैन्‍स का शुक्र‍िया भी अदा क‍िया।

Sanjay Dutt Cancer battle : संजय दत्‍त ने दी कैंसर को मात, बच्‍चों के जन्‍मद‍िन पर फैन्‍स को सुनाई ये खबर

बॉलीवुड के लोकप्र‍िय अभ‍िनेताओं में शुमार संजय दत्‍त ने फैन्‍स को साल 2020 की बेस्‍ट न्‍यूज दी है। उन्‍होंने सोशल मीड‍िया पर खुलासा क‍िया है क‍ि वो कैंसर को मात देकर अब पूरी तरह स्‍वस्‍थ हैं। खास बात ये है क‍ि उन्‍होंने ये खबर अपने जुड़वां बच्‍चों के जन्‍मद‍िन के मौके पर दी है। बता दें क‍ि अगस्‍त में संजय दत्‍त को सांस लेने में तकलीफ होने पर कैंसर की बात सामने आई थी। जांच में संजय दत्‍त को चौथी स्‍टेज का लंग कैंसर सामने आया था। वैसे अब ठीक होने पर संजय दत्‍त ने कोक‍िलाबेन की टीम के साथ ही अपने फैन्‍स को भी शुक्र‍िया कहा है। 

देखें संजय दत्‍त की पोस्‍ट 

अपनी इस पोस्‍ट में संजय दत्‍त ने लिखा है - बीते कुछ हफ्ते मेरे और मेरे परिवार के ल‍िए बेहद मुश्‍क‍िल थे। लेक‍िन कहते हैं क‍ि भ्‍गवान भी कड़ी चुनौत‍ियां अपने सबसे ज्‍यादा बहादुर स‍िपाह‍ियों के सामने ही रखता है। और आज अपने बच्‍चों के जन्‍मद‍िन के मौके पर मैं आप सबको बताना चाहता हूं क‍ि कैंसर से मैं अपनी जंग जीत चुका हूं। और उनको मैं स्‍वस्‍थ और हंसते खेलते परिवार का बेस्‍ट ग‍िफ्ट दे सकता हूं। 

मेरे लिए ये लड़ाई आप सभी के सहयोग के ब‍िना पूरी नहीं होती। साथ ही मैं अपने परिवार, दोस्‍तों और तमाम फैन्‍स का आभारी हूं जो इस मुश्‍क‍िल घड़ी में मेरी ताकत बनकर खड़े हुए। इसके अलावा मैं कोक‍िलाबेन हॉस्‍प‍िटल के डॉक्‍टर सेवंती और उनकी टीम को खासतौर पर शुक्र‍िया कहना चाहता हूं ज‍िन्‍होंने प‍िछले कुछ हफ्तों में मेरा बहुत ध्‍यान रखा। 

KGF चैप्‍टर 2 की शूट‍िंग करेंगे शुरू 
इसी के साथ ही संजय दत्‍त अब केजीएफ चैप्‍टर 2 की शूट‍िंग भी शुरू करेंगे। इसमें वह अधीरा के क‍िरदार में द‍िखेंगे। संजय दत्‍त का अहम रोल शमशेरा, भुज और पृथ्‍वीराज में भी बताया जा रहा है। 

End of Article