कभी तब्बू की साड़ियां प्रेस करते थे रोहित शेट्टी, रवीना टंडन के भी थे स्पॉटबॉय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2021, 09:19 AM IST

डायरेक्टर, टीवी होस्ट रोहित शेट्टी 14 मार्च को अपना बर्थडे मना रहे हैं। कई ब्लॉकबस्टर फिल्मोॆ के डायरेक्टर रहे रोहित शेट्टी का बचपन बेहद गरीबी में गुजरा था। जानिए एक्टर से जुड़ी कुछ बातें...

 कभी तब्बू की साड़ियां प्रेस करते थे रोहित शेट्टी, रवीना टंडन के भी थे स्पॉटबॉय

मुंबई. डायरेक्टर रोहित शेट्टी आज (14 मार्च ) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। गोलमाल, सिंघम, सिंबा, चेन्नई एक्सप्रेस समेत रोहित शेट्टी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। 

रोहित शेट्टी फिल्म बैकग्राउंड से हैं। रोहित शेट्टी के पिता का नाम एमबी शेट्टी हैं। एमबी शेट्टी ने 'यादों की बारात' (1973), 'डॉन' (1978), 'त्रिशूल' (1978), 'फकीरा' (1976), 'कालीचरण'(1976), 'शंकर दादा'(1976) जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।  

साल 1982 में रोहित शेट्टी के पिता का निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद उन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा था। यहां तक कि उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। 

35 रुपए थी पहली कमाई
रोहित ने एक इंटरव्यू में कहा,  'मेरी पहली कमाई 35 रुपए थी। मेरा कॉलेज छूट गया था।मैं जानता था कि किताबों और कपड़ो के लिए पैसे कहां से आएंगे। मुझे पता नहीं था कि ये सब कौन देगा। इसलिए मैंने काम करना शुरू कर दिया।' 

रोहित शेट्टी ने अजय देवगन की फिल्म फूल और कांटे में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था। रोहित ने आगे चलकर अजय देवगन के साथ 10 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।

तब्बू की साड़ियां करते थे प्रेस 
रोहित शेट्टी अपने संघर्ष के दौर में एक्ट्रेस तब्बू की साड़ियां प्रेस किया करते थे। उन्होंने फिल्म हकीकत में तब्बू की साड़ियां प्रेस की थी। इसके अलावा रोहित काजोल के स्पॉटबॉय थे। वह उन्हें टच अप दिया करते थे। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रोहित शेट्टी की अगली फिल्म सूर्यवंशी है। इसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। इसके अलावा रोहित शेट्टी रणवीर सिंह के साथ भी एक फिल्म डायरेक्ट कर रहे हैं।

End of Article