Father's Day: फादर्स डे पर Rhea Chakraborty ने पिता से मांगी माफी, लिखा- 'आपकी बेटी होने पर गर्व'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2021, 06:40 PM IST

Rhea Chakraborty post on fathers day: रिया चक्रवर्ती ने फादर्स डे के मौके पर अपने पिता से माफी मांगी है। रिया ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखा है।

Father's Day: फादर्स डे पर Rhea Chakraborty ने  पिता से मांगी माफी, लिखा- 'आपकी बेटी होने पर गर्व'

मुंबई.सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने लंबे वक्त के बाद सोशल मीडिया वापसी की है।  फादर्स डे के मौके पर रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट लिखा है। इस नोट में उन्होंने अपने पिता से माफी मांगी है। 

फादर्स डे के मौके पर रिया चक्रवर्ती ने अपने पिता के साथ बचपन की फोटो शेयर की है। फोटो के कैप्शन में रिया चक्रवर्ती ने लिखा, 'हैप्पी फादर्स डे  पापा। आप मेरी प्रेरणा और सहनशक्ति हैं। समय बेहद मुश्किलों से भरा था लेकिन, मैं आपकी बेटी होने पर गर्व करती हूं। मुझे माफ कर दें। मेरे सबसे मजबूत डैडी! लव यू पापा मिष्टी। इसके साथ उन्होंने फौजी की बेटी हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है। 

आर्मी में डॉक्टर हैं रिया चक्रवर्ती के पिता
रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती आर्मी में डॉक्टर थे। सुशांत सिंह राजपूत की  आत्महत्या के बाद सीबीआई और ईडी ने उनके पिता से भी पूछताछ की थी। इस मामले में ड्रग्स एंगल भी सामने  आया था। इसके बाद रिया और उनके भाई शोविक को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, कुछ वक्त बाद उन्हें जमानत दे दी गई थी। रिया ने इससे पहले  सुशांत की पहली डेथ एनिवर्सरी पर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

Rhea Chakraborty Age, Height, Boyfriend, Family, Biography & More »  StarsUnfolded

मां के लिए लिखा था पोस्ट 
रिया चक्रवर्ती ने मदर्स डे के मौके पर मां के साथ बचपन की फोटो शेयर की थी।  रिया ने लिखा, 'मेरी खूबसूरत मां, जब मैं काफी छोटी थी तब आपने कहा था कि खुशी आपके भीतर होती है। मैं वादा करती हूं मैं अपनी पूरी कोशिश करती रहूंगी। हैप्पी मदर्स डे।'

रिया चक्रवर्ती ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपनी मां के लिए भी इमोशनल पोस्ट लिखा था। रिया ने अपनी मां का हाथ थामे फोटो शेयर की थी। रिया चक्रवर्ती ने फोटो के साथ लिखा था, 'हमें महिला दिवस की बधाई। मां और मैं.. हमेशा साथ। मेरी ताकत, मेरा विश्वास, मेरी किस्मत.. मेरी मां।' 

End of Article