अभिषेक-अमिताभ बच्चन से शाहिद-पंकज कपूर तक, रीयल ही नहीं रील लाइफ में भी हिट रही बाप-बेटे की जोड़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2022, 12:24 AM IST

Father-Son Duo: बॉलीवुड में कुछ पिता ऐसे हैं जिनके बच्चों ने भी उनकी तरह फिल्मी पर्दे पर नाम कमाया। कुछ फिल्मों में तो इन पिता-पुत्र की जोड़ियों ने इसी रिश्ते को निभाकर सुर्खियां बटोर लीं। 

अभिषेक-अमिताभ बच्चन से शाहिद-पंकज कपूर तक, रीयल ही नहीं रील लाइफ में भी हिट रही बाप-बेटे की जोड़ी
Photo Credit: Twitter

Bollywood Father-Son Duo: बॉलीवुड में कई ऐसे बड़े स्टार्स हैं जिनका अपने जमाने में अलग ही क्रेज रहा और अब उनके बेटों को भी ऐसी ही शोहरत हासिल हो रही है। कई बॉलीवुड फिल्में तो ऐसी भी आई हैं जिनमें असली पिता-पुत्र ने ऑन स्क्रीन बाप-बेटे का किरदार इतने शानदार तरीके से निभाया कि हमेशा के लिए अपनी दर्शकों पर छाप छोड़ गया। इन स्टार्स में सुपरस्टार रहे धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन और पंकज कपूर तक का नाम भी शामिल है। ये स्टार्स जब अपने असली बेटों के साथ फिल्मी पर्दे पर दिखे तो लोगों को इनकी जोड़ी काफी पंसद आई और फिल्में हिट रहीं। 

अपने जमाने में बॉलीवुड सुपरस्टार रहे धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और बॉबी देओल अपने पिता के साथ एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। सबसे पहले तीनों की जोड़ी अपने फिल्म में नजर आई थी। फिल्म को दर्शकों ने भी काफी प्यार दिया। इसके बाद तीनों की जोड़ी यमला पगला दीवाना के तीनों पार्ट्स में भी नजर आ चुकी है।

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन 
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन अपने पिता की तरह वैसा नाम तो नहीं कमा पाए लेकिन एक्टिंग के मामले में किसी बड़े एक्टर से कम भी नहीं हैं। अभिषेक ने कई ऐसी फिल्में की हैं जिनमें उनके पिता साथ नजर आए हैं। इनमें बंटी और बबली, सरकार जैसी फिल्में शामिल हैं।

पंकज कपूर और शाहिद कपूर
फिल्में बड़े पर जितना नाम शाहिद कपूर कमा चुके हैं, उतना ही कभी छोटे पर्दे पर उनके पिता पंकज कपूर का नाम था। सीरियल ऑफिस ऑफिस से पंकज कपूर को लोग काफी जानने लगे थे।

शाहिद और पंकज कपूर एक साथ शानदार फिल्म में नजर आए थे। खास बात थी कि इसमें शाहिद की बहन ने भी उनकी बहन का ही रोल निभाया था। अब पंकज अपने बेटे शाहिद के साथ जर्सी फिल्म में नजर आने वाले हैं।  

End of Article