तलाक की अफवाहों के बीच Priyanka Chopra ने Nick Jonas के वीडियो में किया कमेंट, लिखा- 'तुम्हारी इन बाहों पर मैं मर गई'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2021, 05:27 PM IST

Priyanka Chopra and Nick Jonas Relation: प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने नाम से जोनस का सरनेम हटा दिया है। अब पीसी ने पति निक जोनस के वीडियो पर कमेंट कर कयासों पर विराम लगा दिया।

तलाक की अफवाहों के बीच Priyanka Chopra ने  Nick Jonas के वीडियो में किया कमेंट, लिखा- 'तुम्हारी इन बाहों पर मैं मर गई'

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया था। इसके बाद फैंस कयास लगा रहे थे कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा की मम्मी मधु चोपड़ा ने इन्हें बकवास कहा था। अब प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के वीडियो पर कमेंट कर सभी कयासों पर विराम लगा दिया है। 

निक जोनस ने सोशल मीडिया पर वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर किया है। वीडियो में निक जोनस आर्म्स की एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं। पति के इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाई। पीसी ने कमेंट करते हुए लिखा, ' डैम, मैं तुम्हारी इन बाहों में मर गई।' इस कमेंट के साथ ही उनके फैंस ने अब राहत की सांस ली होगी। 

Nick Jonas Video

मधु चोपड़ा ने कही थी ये बात 
प्रियंका चोपड़ा की मम्मी मधु चोपड़ा ने न्यूज 18 से बातचीत में कहा कि, 'ये सब फालतू की बकवास है। इस तरह की अफवाहें प्लीज मत फैलाएं।'प्रियंका चोपड़ा की टीम ने  कहा कि ये सब महज अफवाह है। प्रियंका उनका नाम है और किसी भी तरह से कयास लगाने की कोई जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में अपने न्यूयॉर्क वाले घर में शिफ्ट हुए हैं। 

Priyanka Chopra quashes split rumours with her comment on Nick Jonas'  latest post | Hindi Movie News - Times of India

इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'सिटाडेल ने नजर आएंगी। इसके अलावा वह मैट्रिक्स रीसरैक्शन में भी नजर आने वाली हैं। पीसी फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' से बॉलीवुड में वापसी करेंगी। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ होंगी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 1 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों अब अपनी शादी की तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करेंगे। प्रियंका और निक ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी।

End of Article