अंबानी परिवार के फंक्शन में लगा बॉलीवुड स्टार्स का मेला, राधिका मर्चेंट की हुई अरंगेत्रम सेरेमनी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2022, 09:30 PM IST

Bollywood Celebs At Radhika Merchant Arangnetram ceremony: राधिका मर्चेंट की अरंगेत्रम सेरेमनी रखी गई। एक बार फिर से अंबानी परिवार के इस समारोह में बॉलीवुड सितारे का जमावड़ा लगा और अपनी खूबसूरती से यहां चार चांद लगाते दिखे... 

अंबानी परिवार के फंक्शन में लगा बॉलीवुड स्टार्स का मेला, राधिका मर्चेंट की हुई अरंगेत्रम सेरेमनी

Radhika Merchant Arangnetram Ceremony: अंबानी परिवार में जश्न का माहौल है। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट के लिए सेलिब्रेशन का दिन है। अंबानी परिवार ने जियो वर्ल्ड सेंटर के द ग्रैंड थिएटर में राधिका मर्चेंट की अरंगेत्रम सेरेमनी रखी। जिसमें राधिका परफॉर्मेंस के लिए तैयार है, जो एक भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना हैं। 

आपको बताते चलें अरंगेत्रम एक ऐसा क्षण है जिसका हर युवा शास्त्रीय डांसर बेसब्री से इंतजार करता है। आखिरकार, वे पहली बार मंच पर प्रस्तुति दे रही हैं। यह उनके लिए अपनी वर्षों की कड़ी मेहनत और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक शानदार मौका है जो उन्होंने नृत्य सीखने में खर्च किए हैं। अरंगेत्रम एक तमिल शब्द है और यह एक पुरानी परंपरा है, जो मंच पर शास्त्रीय नृत्य करने और दूसरों को प्रशिक्षण देने के लिए नर्तक के स्नातक होने का प्रतीक है।

इस समारोह में फिल्मी जगत की भी बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंचीं। एक बार फिर से अंबानी परिवार के इस समारोह में बॉलीवुड सितारे का जमावड़ा लगा और अपनी खूबसूरती से यहां चार चांद लगाते दिखे।  

इस सेरेमनी में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और आमिर खान भी पहुंचे हैं। वहीं रणवीर सिंह भी यहां कुर्ता-पजामा में दिखे। रणवीर ने रेड कलर का कुर्ते और गोल्डन कलर का पजामा पहना था। ये लुक काफी ट्रेडिशनल लग रहा था। वहीं जहीर खान और सागरिका घाटगे भी इस दौरान इवेंट में नजर आए। 

End of Article