Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड में दर्शकों के लिए ढेर सारा ड्रामा देखने को मिलेगा। यह सीरियल पिछले काफी समय से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। हाल ही में हमने देखा कि सम्राट की अचानक मौत ने पूरे चव्हाण परिवार को झकझोर कर रख दिया है और हर कोई इस हादसे से तबाह हो गया है। पाखी अपने मौत के लिए सई को दोषी ठहराती है और उसे सम्राट के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने देती है। हालांकि भवानी यहां सई का सपोर्ट करती दिखती है, क्योंकि वह परिवार को उसका वारिस देगी।
सीरियल गुम है किसी के प्यार में सई को परिवार से काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है और वह अभी भी मरते हुए सम्राट से परिवार की देखभाल करने के अपने वादे को पूरा करने की कोशिश कर रही है। आगामी ट्रैक में हम देखेंगे कि सई अपने बच्चे को खो देगी। जी हां, आपने सही पढ़ा... ।
गुम है किसी के प्यार में के आगामी ट्रैक में हम देखेंगे कि पत्रलेखा बहुत गुस्से में होगी। पाखी अब सई को शाप देगी कि उसके प्यार होगा लेकिन वह फिर भी अपने जीवन में दुखी रहेगी। सई यह सुनकर चौंक जाएगा, जबकि पत्रलेखा द्वारा सई के लिए श्राप सुनकर चव्हाण परिवार भी शॉक्ड रह जाएगा।
जैसा कि सई अभी केवल अपने पहले ट्राइमेंस्टर में है। ऐसे में सई का बच्चा गिर जाएगा। इस गर्भपात के पीछे तनाव और ट्रॉमा सबसे बड़ा कारण होने वाला है! यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भवानी अब भी सई का समर्थन करती हैं। क्या सई सभी का समर्थन खो देगी? क्या उसके गर्भपात के लिए भी उसे दोषी ठहराया जाएगा? ये देखना होगा।

