Neha Kakkar response haters on o sajna song : सिंगर नेहा कक्कड़ किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सिंगर ने अपने मेहनत के बल पर अपना नाम बनाया है। उन्होंने कई सुपरहिट गाने गाए हैं। सिंगर ने हाल ही में नया ओ सजना गाना रिलीज किया था जो फाल्गुन पाठक का गाना मैंने पायल है छनकाई का रीमिक्स वर्जन है। नेहा कक्कड़ का रीमिक्स गाना लोगों को पसंद नहीं आया। इसके बाद यूजर्स गाने को लेकर नेहा कक्कड़ को ट्रोल करने लगे। इतना ही नहीं खुद फाल्गुनी पाठक ने भी ट्रोलर्स के रिएक्शन को अपने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया था। इससे ये बात को साफ समझ आती है कि फाल्गुनी पाठक भी इस गाने के रीमिक्स वर्जन से खुश नहीं हैं। अब इस मामले में नेहा कक्कड़ ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है।
नेहा कक्कड़ ने फाल्गुनी पाठक को दिया करारा जवाब!
नेहा ने हेटर्स को जवाब देते हुए कहा, मैंने जो हासिल किया है वो दुनिया में बेहद कम लोगों को अपनी जिंदगी में मिलता है। इतनी कम उम्र में नाम शोहरत, कई सारे हिट गाने, सुपर डुपर हिट टीवी शोज, वर्ल्ड टूर, मेरे फैंस हर उम्र के हैं। क्या आप जानते हैं कि मुझे क्यों मिला है, मेरे टैलेंट, मेहनत और पॉजिटिविटी की वजह से। मैं बस भगवान का शुक्रिया करना चाहती हूं। मैं भगवान की स्पेशल बच्ची हूं और इसके लिए आप सभी की शुक्रिया।
नेहा कक्कड़ ने दिया हेटर्स को जवाब
सिंगर ने आगे लिखा, जो लोग मुझे खुश देखकर दुखी हो रहे हैं। मैं आपके लिए सिर्फ सॉरी फील कर रही हूं। आप लोगों को जो भी कहना है कहते रहिए। मुझे किसी को भी कुछ कहने की जरूरत नहीं है। ओ सजना गाने में नेहा कक्कड़ के अलावा प्रियांक शर्मा और धनश्री वर्मा नजर आ रहे हैं। नेहा ने इस गाने में अपनी आवाज दी है। गाने को तनिष्क बागची ने संगीत दिया है।

