'मुझे केवल उल्टी आना बाकी था' ओ सजना गाने पर फाल्गुनी पाठक ने साधा नेहा कक्कड़ पर निशाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2022, 09:19 AM IST

Falguni Pathak on O Sajana Song: नेहा कक्कड़ के गाने 'ओ सजना' पर फाल्गुनी पाठक ने निशाना साधा है। अब फाल्गुनी पाठक ने बताया कि गाना देखने के बाद उनका पहला रिएक्शन क्या था। जानिए क्या कहा फाल्गुनी पाठक ने।

'मुझे केवल उल्टी आना बाकी था' ओ सजना गाने पर फाल्गुनी पाठक ने साधा नेहा कक्कड़ पर निशाना

Falguni Pathak on O Sajna Song: सिंगर नेहा कक्कड़ को 'ओ सजना' गाने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। ओ सजना 90 के दशक के पॉपुलर गाने 'मैंने पायल है छनकाई' का रीमेक है। इस गाने की ऑरिजनल सिंगर फाल्गुनी पाठक ने भी नेहा पर निशाना साधा है। फाल्गुनी पाठक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ कमेंट्स शेयर किए थे, जिसमें नेहा को ट्रोल किया जा रहा है। फाल्गुनी ने अब एक इंटरव्यू में गाने पर अपना रिएक्शन दिया है। सिंगर ने कहा है कि गाने को देखने के बाद उन्हें केवल उल्टी आना बाकी था। 

दिल्ली टाइम्स से बातचीत में फाल्गुनी पाठक ने कहा, 'मुझे तीन-चार दिन बाद गाने के रीमिक्स वर्जन के बारे में पता चला। मेरी पहली प्रतिक्रिया अच्छी नहीं थी। मुझे बस उल्टी आनी बाकी थी, ऐसा हो गया था। वीडियो और चित्रण में जो मासूमियत थी, उसका पूरा सत्यानाश किया है इस गाने में। रीमिक्स बनते हैं लेकिन, उसका एक सलीखा होता है। अगर आप आज की पीढ़ी के साथ जुड़ना चाहते हैं तो धुन को बदल सकते हैं, लेकिन इसे चीप न बनाएं। गाने की मौलिकता को न खराब करें। मुझे लगता है कि कुछ करने की जरूरत नहीं है, मेरे फैंस गाने के खिलाफ एक्शन ले रहे हैं।'  

Falguni Pathak

नहीं कर सकती हैं कानूनी कार्रवाई
फाल्गुनी पाठक आगे कहती हैं, 'मैं इंस्टाग्राम पर केवल स्टोरी शेयर कर रही हूं। मैं क्यों चुप रहूं जब वह मुझे सपोर्ट कर रहे हैं, मैं कैसे चुप बैठ जाऊं।' इससे पहले पिंकविला से बातचीत में फाल्गुनी पाठक से पूछा था कि क्या वह नेहा के खिलाफ कोई लीगल एक्शन लेंगी? इस पर सिंगर ने कहा था, 'मैं चाहती तो हूं लेकिन, मेरे पास गाने के राइट्स नहीं है।' गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग पर जवाब दिया था। इस पर नेहा ने लिखा, 'आप जानते हैं मुझे इनका सामना अपने टैलेंट, मेहनत और पॉजीटिविटी के कारण मिलता है। मेरे पास जो है उसके लिए मैं भगवान का शुक्रिया करती हूं।' 

आपको बता दें कि ओ सजना गाने में नेहा कक्कड़ के अलावा प्रियांक शर्मा और धनश्री वर्मा नजर आ रहे हैं। नेहा कक्कड़ ने जहां गाने को आवाज दी है। वहीं, तनिष्क बागची ने इसे संगीत दिया है। गाने के बोल जानी ने लिखे हैं। गाने को यूट्यूब पर दो करोड़ से अधिक व्यूज मिल गए हैं।

End of Article