मूसेवाला और केके के निधन से दुखी मीका सिंह नहींं मनाएंगे अपना जन्मदिन, 10 जून को होता है बर्थडे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 02:42 PM IST

Mika Singh will not celebrate his birthday: गायक मीका सिंह ने हाल ही में फैसला किया है कि वह इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे,

मूसेवाला और केके के निधन से दुखी मीका सिंह नहींं मनाएंगे अपना जन्मदिन, 10 जून को होता है बर्थडे

Mika Singh will not celebrate his birthday: गायक मीका सिंह, जो अपने आगामी रियलिटी शो 'स्वयंवर: मीका दी वोहती' के माध्यम से दुल्हन खोजने की यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने हाल ही में फैसला किया है, वह इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे, जिसके पीछे वजह पंजाबी रैपर सिद्धू मूसेवाला और पाश्र्व गायक केके के दुर्भाग्यपूर्ण निधन हैं।

मीका सिंह का जन्मदिन 10 जून को होता है, लेकिन गायक ने खुलासा किया कि इस साल दिवंगत गायकों के सम्मान और शोक के रूप में कोई समारोह नहीं होगा। मीडिया से बात करते हुए मीका ने मूसेवाला की हत्या को समाज पर एक धब्बा और संगीत की दुनिया के साथ अन्याय करार दिया। वहीं दक्षिण कोलकाता के नजरूल मंच में प्रदर्शन के बाद केके का कोलकाता में निधन हो गया।

बता दें कि केके के नाम से मशहूर बॉलीवुड सिंगर कृष्णकुमार कुन्नाथ का मंगलवार रात कोलकाता में 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। निधन से पहले केके ने कोलकाता के गुरुदास कॉलेज के एक संगीत कार्यक्रम में लगभग एक घंटे तक परफॉर्म किया था। 

उनसे पहले मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई, 2022 को पंजाब के मनसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने 'सो हाई' (So High)  गाने के साथ दर्शकों से खूब सराहना हासिल की। 'गेम', वार्निंग शॉट्स, लीजेंड, टोचन जैसे गानों के लिए सिद्धू मूसेवाला हमेशा याद किए जाएंगे।

End of Article