Mika Di Vohti के लिए मेकर्स का है तगड़ा बजट, सिर्फ प्रोमो लॉन्च पर ही खर्च हुए 5 करोड़ रुपये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2022, 06:15 PM IST

Mika Di Vohti grand promo budget 5 crore Rupees: मीका सिंग का यह शो स्वयंवर- मीका दी वोहती जल्द ही ऑन-एयर होगा। इस शो से मीका के फैंस को काफी उम्मीदें हैं...

Mika Di Vohti के लिए मेकर्स का है तगड़ा बजट, सिर्फ प्रोमो लॉन्च पर ही खर्च हुए 5 करोड़ रुपये

Mika Di Vohti grand promo: स्वयंवर- मीका दी वोहती मचअवेटेड टेलीविजन शो में से एक है। मीका सिंग का यह शो जल्द ही ऑन-एयर होगा। हालांकि टेलिकास्ट होने के पहले से ही मीका का शो सुर्खियों में है और शो से मीका के फैंस को काफी उम्मीदें हैं। अब खबर सामने आ रही है कि स्वयंवर- मीका दी वोहती के मेकर्स इस टीवी शो को अब तक की एक बड़ी मोटी शादी बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

प्रोमो पर खर्च हुए 5 करोड़ रुपए
चर्चा है कि स्वयंवर- मीका दी वोहती के प्रोमो शूटिंग के लिए निर्माताओं ने लगभग 5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जिससे सभी सदमे में हैं। वो इसे बड़ा और यादगार बनाना चाहते हैं। अब फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हो गए हैं कि इस प्रोमो में ऐसा क्या होगा? प्रोमो को थोड़ा मजेदार बनाने के लिए मेकर्स ने इसे साहसी बनाने वाले हैं, इसमें एक ट्रैक्टर स्टंट हो सकता है, जबकि मेकर्स, मीका के शानदार आउटफिट्स, मेकअप और एक्सेसरीज पर बहुत अधिक खर्च करेंगे, ताकि वह और भी कूल दिख सकें।

स्वयंवर- मीका दी वोहती का सेट, डिजाइनिंग, सजावट में काफी पैसा खर्च हुआ है। प्रसिद्ध निर्देशकों, स्टंटमैन, डांसर्स और सिंगर्स को यहां शामिल किया गया है। मीका द्वारा फीमेल्स के साथ कुछ सिजलिंग फोटोशूट भी कराने की खबरें हैं। प्रोमो को मीका की पुश्तैनी हवेली के पास शूट किया जा रहा है, इसलिए निश्चित रूप से उनकी कुछ इमोशनल सुखद बचपन की यादें भी होंगी।

शो को इतना भव्य बनाने की कोशिश के लिए शो के निर्माताओं को काफी सराहना मिल रही है। फैंस इस प्रोमो को जल्द ही अपने टीवी स्क्रीन पर देख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी शो के लॉन्च के लिए भी ज्यादा उत्साहित हैं। बता दें, मीका सिंह कई साल से बॉलीवुड संगीत इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और उन्होंने कई हिट ट्रैक दिए हैं। जिसमें रानी तू में राजा, अंखियों से गोली मारे, पार्टी तो बनती है और मौजा ही मौजा शामिल हैं। 

End of Article