Malaika Arora Dance: मलाइका अरोड़ा ने 'गोरी है' गाने में मटकाई कमर, सोफी चौधरी के साथ दिखाया अपना किलर डांस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 08:07 PM IST

Malaika Arora and Sophie Choudry dance: सोफी चौधरी का गाना गोरी है यूट्यूब पर काफी पॉपुलर हो रहा है। अब सोफी ने मलाइका अरोड़ा के साथ इस गाने पर डांस करते हुए रील्स शेयर की है। यहां देखें मलाइका और सोफी की इंस्टाग्राम रील्स...

Malaika Arora Dance: मलाइका अरोड़ा ने 'गोरी है' गाने में मटकाई कमर, सोफी चौधरी के साथ दिखाया अपना किलर डांस

Sophie Chaudhary dance with Malaika Arora. पॉपुलर मॉडल, वीजे और पॉप डीवा सोफी चौधरी का नया म्यूजिक वीडियो 'गोरी हैं ' रिलीज हो गया है। गाने को दो दिन में दो मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। सोफी चौधरी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इससे जुड़ी कई रील्स भी शेयर कर रही हैं। सोफी चौधरी के ताजा रील्स में मलाइका अरोड़ा ने सोफी चौधरी का साथ दिया है।   

सोफी चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ये रील्स शेयर की है। मलाइका अरोड़ा ऑफ व्हाइट कलर के टॉप और ब्लू कलर की डेनिम में नजर आ रही हैं। दोनों साथ मिलकर गाने के हुक स्टेप कर रहे हैं। दोनों की अदाएं फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में सोफी चौधरी ने लिखा, 'जब सबसे ज्यादा हॉटी आपके साथ गोरी है में ठुमके लगा रही हैं तो आपको भी साथ डांस करना बनता है। आपकी रील्स का इंतजार रहेगा। लव यू मल्ला, आपके जैसा कोई भी नहीं है। इस वीडियो पर मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने भी कमेंट किया है। 

इस वजह से गानों के बनाती हैं रीमिक्स
सोफी चौधरी ने गाने के लॉन्च इवेंट के दौरान बताया कि वह पुराने गानों के रीमिक्स में काम क्यों करती हैं। सौफी के मुताबिक अभी रिलीज हो रहे गानों को 30 सेकंड से ज्यादा लोग याद नहीं रखते हैं। पुराने गीतों में काफी इमोशन होता है। लोग आज भी उन गानों को गुनगुनाते हैं। ऐसे में मैं पुराने गानों को एक नए अंदाज में लेकर आती हूं। पुराने गानों के अंशों पर रीमिक्स गाना बनाना मुझे बेहद अच्छा लगता है। सोशल मीडिया के दौर में गाने जितनी जल्दी प्रसिद्ध होते हैं उतनी ही जल्दी लोग भूल भी जाते हैं। 

गोरी हैं  गाने की बात करें तो सोफी चौधरी ने रेड कलर के टू पीस में नजर आ रही हैं। उन्होंने सटल मेकअप किया है और मेसी हेयर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गाने के एक हिस्से में सोफी चौधरी ने गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी हुई है।

End of Article