अर्जुन कपूर ने कहा नहीं कर सकते मलाइका अरोड़ा से शादी, जानें क्यों एक्टर ने कही ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2022, 10:57 AM IST

Arjun Kapoor not ready to marry Malaika Arora?: अर्जुन कपूर से जब पूछा गया कि क्या वह अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग बना रहे हैं? जानें क्या था एक्टर का जवाब....

 Arjun Kapoor not ready to marry: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते खूब चर्चा में रहते हैं। अर्जुन हाल ही में अपनी कजिन व एक्ट्रेस सोनम कपूर के साथ करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण 7 में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने करियर से लेकर गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा तक के बारे में बात की। शो में अर्जुन कपूर से जब पूछा गया कि क्या वह अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग बना रहे हैं? इस पर अभिनेता कहा- 'नहीं... और ये बात ईमानदारी से है। क्योंकि इस लॉकडाउन और कोविड के दो साल हो गए हैं और जो कुछ भी है सामने हो रहा है। मैं अभी अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं।'

End of Article