ब्रेस्ट कैंसर से पहले भी महिमा चौधरी पर टूट चुका है मुसीबतों का पहाड़, पहले प्यार से मिला धोखा फिर शादी भी रही नाकाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 06:04 PM IST

Mahima Chaudhry Love Life: महिमा चौधरी की जिंदगी कभी आसान नहीं रही है। ब्रेस्ट कैंसर का दर्द झेलने से पहले अदाकारा को अपनी लव लाइफ में भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

ब्रेस्ट कैंसर से पहले भी महिमा चौधरी पर टूट चुका है मुसीबतों का पहाड़, पहले प्यार से मिला धोखा फिर शादी भी रही नाकाम
Photo Credit: Instagram

Mahima Chaudhry Unfortunate Love Life And Marriage: बॉलीवुड से आज एक ऐसी खबर आई जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया। परदेस फेम एक्ट्रेस महिमा चौधरी को ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें यह देखा गया कि महिमा चौधरी ने खुद यह बताया कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। शुरुआत में वह हंस कर बात कर रही थीं लेकिन एक समय ऐसा आया था जब उनके आंखों से आंसू निकल गए थे। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब महिमा चौधरी को अपनी जिंदगी में इतना दुख सहना पड़ रहा है। इससे पहले भी अदाकारा के जीवन में ऐसी बहुत सारी घटनाएं घटीं जिसकी वजह से उनकी जिंदगी बहुत प्रभावित हुई। 

पहले प्यार से मिला धोखा

यह वर्ष 2000 की बात है जब महिमा चौधरी टेनिस स्टार लिएंडर पेस को डेट कर रही थीं। तकरीबन 3 साल तक महिमा और लिएंडर का रिलेशनशिप चला था। लेकिन 2003 में यह अफवाह उड़ने लगी कि लिएंडर का चक्कर संजय दत्त की पूर्व पत्नी रिया पिल्लई के साथ चल रहा है। जिसके बाद, खबरों के अनुसार, महिमा ने लिएंडर को रंगे हाथों रिया से बात करते हुए पकड़ लिया था। एक इंटरव्यू के दौरान महिमा ने यह बताया था कि वह सीधा लिएंडर के पास गई थीं और उनसे कहा था कि अब उनका रिश्ता टूट चुका है। महिमा के साथ रिश्ता टूटने के बाद लिएंडर का रिश्ता रिया से ऑफिशल हो गया था।

जल्दबाजी में की दूसरी शादी

वर्ष 2006 में महिमा बॉबी मुखर्जी नाम के एक आर्किटेक्ट से मिली थीं। बॉबी उनके भाई के एक अच्छे दोस्त थे और अक्सर इन दोनों की मुलाकात सोशल गैदरिंग में होती रहती थी। बॉबी का तलाक हो चुका था और वह दूसरी शादी करने की सोच रहे थे। इसी बीच बॉबी और महिमा को एक दूसरे से प्यार हो गया था और 19 मार्च 2006 को लास वेगास के एक होटल में इन दोनों ने शादी कर ली थी।‌ खबरों के अनुसार, यह शादी बहुत जल्दबाजी में हुई थी। 23 मार्च 2006 को महिमा ने बंगाली रीति रिवाजों के साथ शादी की थी। 

बेबी बंप से दूसरी शादी का लगा पता

लेकिन लोगों को महिमा की दूसरी शादी का पता तब चला जब मीडिया वालों ने उनका बेबी बंप देख लिया था। जिस वजह से महिमा के पास कोई दूसरा चारा नहीं बचा था और अंत में उन्होंने बॉबी के साथ अपनी सीक्रेट मैरिज का खुलासा कर दिया था।‌ यह कहा जा रहा था कि शादी से पहले ही महिमा प्रेग्नेंट हो गई थीं इसलिए उन्होंने जल्दबाजी में दूसरी शादी की और अपनी प्रेगनेंसी का अनाउंसमेंट किया था।

पति से टूट गया रिश्ता

लेकिन महिमा के जिंदगी में एक बार फिर ट्रेजेडी हुई, उनकी जिंदगी ने एक बार फिर दुख भरा मोड़ ले लिया था। कहा जाता है कि, 2007 में जब महिमा ने अपनी बेबी गर्ल को जन्म दिया था तब तक उनके और बॉबी के बीच में सब कुछ ठीक था। लेकिन बाद में यह खबरें आने लगी थीं कि बॉर्बी की एक्स वाइफ की वजह से उनकी शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां आ रही हैं। इन परेशानियों की वजह से बॉबी और महिमा एक दूसरे से दूर होते जा रहे थे और आखिरकार वर्ष 2013 में इन दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। 

खबरों के अनुसार, महिमा और बॉबी आज भी एक दूसरे से अलग रह रहे हैं लेकिन अब तक इन दोनों ने तलाक नहीं लिया है। कुछ खबरें यह भी कहती हैं कि यह दोनों एक दूसरे से अलग इसलिए रह रहे हैं क्योंकि यह दोनों एक दूसरे से बहुत अलग हैं और इनके बीच में इनकंपैटिबिलिटी है। लेकिन कपल ने इन सभी बातों पर चुप्पी बनाए रखी। एक बार महिमा ने अपने पति से तलाक के बारे में बात की थी जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गई थीं। उन्होंने यह कहा था कि वह अपने पति के साथ तलाक को कानूनी रूप तब देंगी जब उन्हें अपनी जिंदगी में नया प्यार मिल जाएगा। 

End of Article