Koffee With Karan 7: करण जौहर ने दिया चंकी पांडे के अफेयर का हिंट? जानिए क्यों अनजान रहना चाहती हैं भावना पांडे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2022, 10:19 PM IST

Bhawna Pandey on Koffee With Karan Season 7: कॉफी विद करण सीजन सात के ताजा एपिसोड में काउच पर गौरी खान, भावना पांडे और महीप कपूर बैठी थीं। जानिए चंकी पांडे के अफेयर पर क्या बोलीं भावना पांडे।

Koffee With Karan 7: करण जौहर ने दिया चंकी पांडे के अफेयर का हिंट? जानिए क्यों अनजान रहना चाहती हैं भावना पांडे

Koffee with Karan Season 7: कॉफी विद करण सीजन सात के एपिसोड में गौरी खान, महीप कपूर और भावना पांडे शामिल हुई। शो में भावना पांडे ने बेटी अनन्या पांडे के रिलेशनशिप को लेकर कई खुलासे किए हैं। वहीं, रैपिड फायर राउंड में भावना पांडे से करण जौहर ने उनके पति चंकी पांडे के अफेयर से जुड़ा सवाल किया। इस पर भावना ने बताया कि चंकी पांडे का कोई अफेयर नहीं है। हालांकि, करण जौहर ने इशारों-इशारों में चंकी पांडे के अफेयर को लेकर हिंट दिया है।   

रैपिड फायर राउंड में करण जौहर ने भावना पांडे से पूछा कि, 'वह कौन सी सेलिब्रिटी हैं जिसके साथ वह अपने पति चंकी जाने के लिए फ्री पास देंगी।' इस पर भावना ने कहा, 'किसी से भी नहीं, उन्हें लाइफ में पहले ही कई फ्री पास मिल गए हैं। उन्हें अब इसकी और ज्यादा जरूरत नहीं है।' भावना पांडे आगे कहते हैं, 'आपको याद नहीं है? चंकी को घूमने वाला दरवाजा कहा जाता था। इसका मतलब है कि एक लड़की दरवाजे से बाहर जाती थी तो दूसरी लड़की दरवाजे से वापस आती थी। ये मैंने तब सुना जब मेरी और उनकी शादी होने वाली थी।'

करण जौहर ने दी ये हिंट
भावना पांडे मजाक में कहती हैं, 'चंकी पांडे की लाइफ में मेरे आने के बाद दरवाजा अटक गया है।' भावना आगे कहती हैं कि फ्री पास की जरूरत उन्हें हैं क्योंकि उनका कभी अफेयर नहीं हुआ है। करण इसके बाद कहते हैं कि शायद चंकी पांडे का अफेयर हो लेकिन, भावना ने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। बकौल भावना, 'अगर अफेयर है भी तो कभी-कभी न जानने में ही भलाई होती है।' वहीं, करण जौहर ने भावना की बेटी अनन्या पांडे के बारे में कहा कि, 'वह एक वक्त दो लोगों को डेट कर चुकी हैं।' 

वर्कफ्रंट की बात करें तो चंकी पांडे फिल्म लाइगर में नजर आए थे। लाइगर में अनन्या पांडे और विजय देवराकोंडा लीड रोल में थे। वहीं, भावना पांडे नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज Fabulous Lives of Bollywood Wives के दूसरे सीजन में नजर आई थीं।

End of Article