Koffee With Karan 7: महीप कपूर ने रणबीर- आलिया, दीपिका- रणवीर और विक्की- कैटरीना को दी ये बेडरूम सलाह, जानें क्या बोलीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2022, 01:01 PM IST

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 7 में महीप कपूर पहुंचीं और यहां उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। यहां उन्होंने बॉलीवुड कपल्स रणबीर- आलिया, दीपिका- रणवीर और विक्की- कैटरीना को खास सलाह दी।

Koffee With Karan 7: महीप कपूर ने रणबीर- आलिया, दीपिका- रणवीर और विक्की- कैटरीना को दी ये बेडरूम सलाह, जानें क्या बोलीं

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 7 चल रहा है। शो में अब तक कई सेलेब्स आए और उन्होंने शो में अपनी पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। करण के अगले यानी 12वें एपिसोड में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की तीन फैबुलस वाइफ्स यानी कि गौरी खान, महीप कपूर और भावना पांडे को अनफिल्टर्ड, कैंडिड, एंटरटेनिंग अंदाज में देखेंगे।  

तीनों ने शो को और मजेदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं महीप कपूर ने तो बॉलीवुड के नए शादीशुदा जोड़ों को कुछ बहुत दिलचस्प मैरिज एडवाइस भी दे ड़ाली। बता दें कि महीप हाल फिलहाल में अपनी बहु चर्चित वेब सीरीज फैबुलस लाइफ्स ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स सीजन 2 के प्रमोशन में काफी मसरूफ हैं। सीरीज में उनके साथ भावना पांडे, नीलम कोठारी और सीमा खान भी हैं।

महीप ने कही ये बात
अभिनेता संजय कपूर की पत्नी और ज्वेलरी डिजाइनर महीप, हमेशा ही काफी बोल्ड मगर मजाकिया अंदाज में बात करती हैं। वे करण जौहर द्वारा होस्ट किए गए इस शो में बॉलीवुड के पावर कपल्स कहे जाने वाले रणबीर-आलिया, विक्की-कैटरीना, रणवीर-दीपिका को शादी से जुड़ी कुछ बहुत ही मजाकिया सलाह देती नजर आई।

महीप की बॉलीवुड कपल्स को सलाह

करण ने जब महीप से पूछा की वे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को क्या मैरिज एडवाइस देंगी, तो इसपर महीप ने तुरंत कहा, 'मैं कौन होती हूं उन्हें कोई एडवाइस देने वाली? लेकिन जाहिर है, अच्छा सेक्स, अच्छा सेक्स और एक दूसरे के साथ अपनी वार्डरोब शेयर न करें'। वहीं जब महीप से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के विषय में ये सवाल पूछा गया। तो महीप ने जवाब देते हुए कहा, 'अच्छा सेक्स, अच्छा सेक्स और बच्चे की जिम्मेदारी दोनों में बराबर बांटनी चाहिए।' बता दें कि आलिया और रणबीर जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। वहीं विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के लिए महीप की एडवाइस दी, 'अच्छा सेक्स, अच्छा सेक्स और अच्छा सेक्स साथ ही विक्की के पास कैटरीना है ही तो बाकी सब तो अच्छा होना ही है।'

गौरी ने भी साझा की कई दिलचस्प बातें

शो के इस एपिसोड में तीनों ही सेलेब्स ने अपनी निजी जिंदगी के साथ साथ बॉलीवुड के बहुत सारे दिलचस्प किस्से कहानियों पर से पर्दा हटाया। हालांकि कई बार देखा गया है कि सितारे कॉफी काउच पर बैठते ही थोड़े ओवर हो जाते हैं। हालांकि इन सुंदरियों ने अपने सैसी जवाबों के साथ बराबर बैलेंस बनाया।

End of Article