Gunjan Sinha Jhalak Dikhla Jaa 10 : कलर्स टीवी का डांसिंग रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 जल्द ऑन एयर होने वाला है। इस शो में टीवी के कई पॉपुलर स्टार्स नजर आने वाले हैं। शो में रुबीना दिलैक, निति टेलर, निया शर्मा, धीरज धूपर, फैजल शेख, शिल्पा शिंदे, अली असगर और गुंजन सिन्हा जैसे कलाकार शामिल होने वाले हैं। कलर्स टीवी का ये शो 3 सितंबर को ऑन एयर होने वाला है। शो में सबसे यंग कंटेस्टेंट गुंजन सिन्हा है। गुंजन इससे पहले पॉपुलर डांस शो डांस दीवाने 3 में नजर आई थीं।
गुंजन महज 6 साल की हैं, वो गुहाटी की रहने वाली है। गुंजन को डांस दीवाने 3 से पॉपुलैरिटी मिली थी। गुंजन शो की फर्स्ट रनरअप थी।डांसर बिग बॉस 13 में सलमान खान और राघव जुयाल के साथ नजर आई थीं। गुंजन को स्वैग की रानी का टाइटल खुद माधुरी दीक्षित ने दिया था।
गुंजन सिन्हा नजर आएंगी झलक दिखला जा 10
गुंजन की पॉपुलैरिटी दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। डांसर के पिता रणधीर सिन्हा पेशे से पुलिस इंस्पेक्टर है। गुंजन का नॉर्थ ईस्ट से खास कनेक्शन है। गुंजन भले ही उम्र में सबसे छोटी हो लेकिन डांस में सबकी गुरू हैं। गुंजन को डांस दीवाने 3 में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। गुंजन का चुलबुला अंदाज फैंस को काफी पसंद है। छोटी सी गुंजन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, वो अक्सर अपनी फोटो और डांस वीडियो शेयर करती हैं। फैंस के साथ- साथ जज की निगाहें भी गुंजन पर टिकी होगी।
झलक दिखला जा 10 टीवी पर पांच साल बाद वापसी कर रहा है। इस शो को मनीष पॉल को होस्ट करेंगे। करण जौहर, नोरा फतेही और माधुरी दीक्षित इस शो को जज करेंगे।

