शादी से पहले हेजल कीच की इस हरकत से गुस्सा हो गए थे युवराज सिंह, फोन नंबर कर दिया था डिलीट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2021, 06:29 AM IST

Hazel Keech Birthday: जल कीच आज अपना बर्थडे मना रही हैं। हेजल कीच को इंप्रेस करने के लिए युवराज सिंह को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। जानिए दोनों की लव स्टोरी...

शादी से पहले हेजल कीच की इस हरकत से गुस्सा हो गए थे युवराज सिंह, फोन नंबर कर दिया था डिलीट

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस, बिग बॉस कंटेस्टेंट हेजल कीच आज अपना बर्थडे मना रही हैं। हेजल कीच का असली नाम गुरबसंत कौर हैं। उनके पिता ब्रिटिश थे। वहीं, उनकी मम्मी भारतीय मूल की थीं। हेजल ने साल 2016 में क्रिकेटर युवराज सिंह से शादी की थी। 

हेजल कीच को इंप्रेस करने के लिए युवराज सिंह को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। सिर्फ कॉफी डेट में ले जाने के लिए युवराज सिंह को तीन साल लग गए थे। युवराज के मुताबिक जब भी वह हेजल से कॉफी के लिए पूछते तो हां कह देती थीं।

युवराज सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि कॉफी डेट में जाने के दिन हेजल कीच फोन स्विच करती थीं। नाराज होकर युवराज सिंह ने हेजल कीच का नंबर फोन से डिलीट कर दिया था। 

नहीं की एफबी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट
युवराज सिंह को हेजल कीच का फेसबुक फ्रेंड बनने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। हेजल कीच ने तीन महीने के बाद युवराज सिंह की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की थी। इसके बाद दोबारा दोनों की बात का सिलसिला शुरू हुआ। 

युवराज के मुताबिक  दोनों के कुछ कॉमन फ्रेंड्स के कारण उनकी पहली डेट संभव हो सकी थी। इसके बाद ये दोनों लगातार कई बार मिले थे। हालांकि, हेजल ने कहा कि मुझे बिल्कुल भी एहसास नहीं हुआ कि मैं युवराज को पसंद करने लगी हूं।

बाली में हुई सगाई
हेजल ने बताया कि युवराज ने जब मुझे प्रपोज किया तब मुझे लगा कि मैं युवराज को पसंद करने लगी हूं। हेजल और युवराज की सगाई इंडोनेशिया के बाली में हुई थी। इसमें परिवार के कुछ परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।

हेजल कीच ने साउथ की फिल्म बिल्ला से डेब्यू किया था। हेजल सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में भी काम किया था। बिग बॉस के अलावा वह कॉमेडी सर्कस में नजर आई थीं।

End of Article